RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: 3 वर्षीय बालक का शव तालाब से बरामद, सोढ़ी गांव में परिजनों संग मांगलिक आयोजन में हुआ था शामिल।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर) 08 जुलाई।आज जगदीशपुर थाने के अंतर्गत नारायणपुर के पास तालाब से एक बच्चे का शव बरामद। इस संबंध में भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति में जानकारी दी गई है की आज 8 जुलाई को सुबह जगदीशपुर थाना अंतर्गत नारायणपुर के पास एक तालाब में एक ढाई से 3 साल के बच्चे की डेड बॉडी मिली। सूचना के उपरांत स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर नए कानून के तहत विधिवत प्रक्रिया आरंभ करती है तो ज्ञात होता है कि दो दिन पहले 6 जुलाई को ब्रह्मपुर बक्सर निवासी चंदन शाह अपने परिवार के साथ जगदीशपुर थाना अंतर्गत सोंधी गांव में एक रिश्तेदारी में छेका के कार्यक्रम में आए हुए थे और उसी के दौरान उनका ढाई से 3 साल का बेटा ढल्लू कहीं गायब हो गया। उसके बाद वह लोग खुद खोजबीन किया और अगले दिन थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए इसकी खोजबीन आरंभ कर दी गई थी लेकिन लड़के का पता नहीं चला, आज सत्यापन में पता चला यह ढल्लु की ही डेड बॉडी है। पीड़ित पक्ष के आरोप के आधार पर वहीं के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा जांच जारी है कि घटना का कारण क्या था और किन लोगों ने बच्चे को ले जाकर तालाब में फेंक दिया। इस घटना में आगे की सच्चाई का पता करते हुए, अगर अन्य कोई शेष अभियुक्त शामिल है तो उसकी भी गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी और घटना के असली कारण का भी पता लगाया जायेगा।

Related posts

छत्तीसगढ़:रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘, श्रीरामलला दर्शन योजना के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री ने किया रवाना।

rktvnews

डीएम की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

वैशाली: मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने को ले जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

24 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

राजस्थान:सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के तृतीय सत्र के लिए पत्रकार मंत्रणा समिति की बैठक।

rktvnews

गरीबों की जमीन की मांग को लेकर माले के नेतृत्व में प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment