RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रदेखर सिंह की 16 वी पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा।

श्रद्धांजली सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद उम्मीदवार वरीय अधिवक्ता विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 08 जुलाई। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रदेखर सिंह की 16 वी पुण्यतिथि पर जिला समाहरणालय परिसर में वरीय अधिवक्ता सुनील दत्त सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे आरा बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव सह निवर्तमान में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने चंद्रशेखर सिंह के व्यक्तिव और उनके कार्यकाल में देश की स्थितियों पर विस्तृत जानकारी सभा में उपस्थित लोगो को दी।
अध्यक्षीय संबोधन में वरीय अधिवक्ता ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के बारे में कहा की वो एक सर्वजन समाज के नेता थे जिसके कारण सभी जाति और धर्म के लोग उन्हे आज भी याद करते है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभा में शामिल अधिवक्ता सत्यनारायण यादव कमलेश कुमार सिंह, शंकर सिंह, महेन्द्र प्रसाद , सुभाष चन्द्र प्रसाद , दुर्ग विजय सिंह,अनिल यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं के अलावा जिले के गण्यमान्य ,सामाजिक नेता, आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

मध्यप्रदेश:द एड्रेस कॉलोनी प्रवेश मार्ग का विधि सम्मत हल निकाले : मंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

अमित शाह ने अहमदाबाद में अमीन पी.जे.के.पी. विद्यार्थी भवन का उद्घाटन किया, गृह मंत्री ने आधुनिक मल्टीस्पेशलिटी SLiMS हॉस्पिटल का उद्घाटन भी किया।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने टूल एवं स्टडी कीट का किया वितरण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में महाराष्ट्र के 4G कनेक्टिविटी डेटा प्रस्तुत किए।

rktvnews

मुजफ्फरपुर में ₹85.03 करोड़ की लागत से ओसम डेयरी लगाएगी इकाई; 200 से अधिक रोजगार होंगे सृजित।

rktvnews

नारनौल:मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने डीसी मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग

rktvnews

Leave a Comment