RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:23 फरवरी को मतदान, 27 को होगी मतगणना।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)22 फरवरी।नगर परिषद चुनाव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसी क्रम में रविवार को चतरा कॉलेज परिसर में मतदान कर्मियों के लिए संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। ब्रीफिंग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल एवं सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास उपस्थित रहे। इस दौरान निर्वाचन कार्य से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने मतदान सामग्री की सुरक्षित हैंडलिंग, बैलेट पेपर एवं मतपेटी से संबंधित प्रावधान, सीलिंग प्रक्रिया तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी है। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। सामान्य प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। ब्रीफिंग के उपरांत मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिला प्रशासन ने परिवहन, सुरक्षा, संचार एवं आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है।
उक्त मौके पर सभी निर्वाची पदाधिकारी,सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

और अब मामला शर्मिष्ठा पनोली का : लोकतंत्र वाकई खतरे में है!

rktvnews

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत “चलो करे आवास पूरा” अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु किया गया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले के नवाचारों को प्रदेश में अपनाया, कलेक्टर काना राम को किया सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:”राष्ट्रीय बालिका दिवस”पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला के राजाबासा गांव अंतर्गत एक टोला में ‘मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना’ के तहत विद्युत आपूर्ति शुरू, 6 परिवारों को मिला योजना का लाभ।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन,पंचायत स्तरीय शिविर में 13154 आवेदन प्राप्त हुए!5204 आवेदनों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

Leave a Comment