RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाबूजी की स्मृतियों से ऊर्जा का संचार होता है :पूर्व स्पीकर मीरा कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जुलाई। रविवार को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री जन-जन के सर्वमान्य नेता, दलितों के मसीहा स्व बाबू जगजीवन राम जी की 38वीं पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में पूर्वाहन 10:30 बजे स्थानीय पार्टी कार्यालय शहीद भवन धूम-धाम से मनाया गया।*
श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार जी ने सर्वप्रथम बाबू जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बाद में श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित लोगो के बीच बाबू जी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता मीरा कुमार जी ने बताया की जब भी मैं आरा आती हूँ मुझे एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने बाबू जी को देश का सर्वमान्य नेता और हरित क्रांति का जनक बताया।
युवा नेता एआईसीसी प्रवक्ता अंशुल अभजित ने बताया कि बाबू जी हमेशा से कहा करते थे कि ईश्वर ने इंशान को आँखे दूसरे को दर्द देखने और उसके निदान करने के लिए प्रदान की है। उन्होंने बाबू जी को दलितों के नेता के वजाय देश के सर्वमान्य नेता बताया।
सासाराम लोक सभा के नव निर्वाचित सांसद मनोज कुमार जी ने भारत सरकार से बाबू जी के लिए देश का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न की मांग किया। भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने बाबू जी को अपनी श्रधांजलि अर्पित करते हुए सदैव उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और सबको आश्वस्त किया कि बाबू जी के प्रेरणा से यह कार्यक्रम इससे भी ज्यादा धूम-धाम से अनवरत जारी रहेगा।
श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, एआईसीसी प्रवक्ता अंशुल अभजित, सासाराम लोक सभा सांसद मनोज कुमार, भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम, प्रो. बलिराज ठाकुर, सत्य प्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, प्रो. अरुण कुमार सिंह, श्रीधर तिवारी, रज़ि अहमद, संतोष पांडेय, उपेंद्र सिंह, प्रेम प्रकास पांडेय, प्रो. निर्मल सिंह, राकेश त्रिपाठी, मुकेश कुमार चंद्र वंशी, शशि कांत तिवारी, तीर्थ नाथ दुबे, बिहारी सिंह, योगेंद्र सिंह, हीरा लाल दुबे, रामबचन तिवारी, मनोज अंजनी, चितरंजन सिंह मुन्ना, अरबिंद सिंह, अब्दुल कलाम कुरैशी, मदन मोहन तिवारी, प्रभा सिंह यादव, तारकेश्वर यादव, रोहित तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, घनश्याम चौधरी, अविनाश मिश्रा, उदय राम, डॉ शिव नाथ पासवान, प्रमोद राय, बिजेन्द्र यादव, रामकुमार चौधरी, बीरेंद्र मिश्रा, प्रभा सिंह यादव, अब्दुल सलाम कुरैशी, रामबचन तिवारी, भाष्कर मिश्रा, शिव शंकर चौबे, हीरा दुबे, घनस्याम चौधरी, पप्पू चौबे, सदन चौबे, राजेश पांडेय, ओमप्रकाश राय, मनीष कुमार, पप्पू पासवान, मुन्ना पासवान, किशुन कुमार, हरेकृष्ण राम, सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:ईपीएफओ भोपाल में एआईबीईयू – एनएफआईटीयू पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Moscow Fashion Week के कैटवॉक पर मशहूर भारतीय ब्रांड्स ने अपनी छाप छोड़ी।

rktvnews

कर्ज से है परेशान तो करें गंगा जल का यह उपाय!गंगा सप्तमी 27 अप्रैल 23 पर विशेष।

rktvnews

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ एस एन पाठक का इटखोरी आगमन!प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पौधा भेंट कर किया स्वागत।

rktvnews

तेल-डॉलर संबंध और विश्व अर्थव्यवस्था !

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment