RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्री पीएचडी एडमिशन टेस्ट परीक्षा तीनों केंद्र पर शांतिपूर्वक संपन्न:प्रोक्टर डा कुमार कौशलेंद्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई। प्री पीएचडी एडमिशन टेस्ट परीक्षा आज दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा सही ढंग से परीक्षा संचालित करने के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज और एस बी कॉलेज में सेन्टर था। परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसके लिए सभी केंद्र चुस्त दुरुस्त किए गए थे और गेट पर ही सघन जांच की व्यवस्था की गई थी।इसकी जानकारी देते हुए प्रॉक्टर डा कुमार कौशलेंद्र ने बताया कि परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक जो मुस्तैदी के कारण शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। गेट पर ही सुरक्षा के कडे इंतजाम जिसमें सिक्योरिटी, स्टेटिक फोर्स, ऑब्जर्वर और मोबाइल टीम भी पूरी तरह से लगी रही। इसके लिए विश्वविद्यालय के पदाधिकारीयों जिसमें प्रॉक्टर ,डीन और डीएसडब्ल्यू एक साथ तीनों केंद्र का निरीक्षण किया और सफलता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराया गया। तीनों परीक्षा केंद्र से दो-दो परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े जाने के क्रम में निष्कासित कर दिया गया।विलंब से आने के कारण भी कुछ परीक्षार्थी से वंचित रहे। परीक्षा दोनों पालियो में एक-एक घंटे की ही निश्चित थी।विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवर इमाम ने भी केंद्रों का जायजा लिया।

Related posts

भोजपुर:प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र।

rktvnews

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट ने आयोजित किया 7वां दीक्षांत समारोह।

rktvnews

बागमती नदी के बाए तट पर एकमी घाट से सिरनिया तक निर्मित तटबंध का जल संसाधन मंत्री ने किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़:उद्योग तथा रीको विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी से पैरा शटलर बने सुहास ने जीता रजत पदक।

rktvnews

आम बजट पर आरा सांसद सुदामा प्रसाद का वक्तव्य।

rktvnews

Leave a Comment