RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भोजपुर: मैट्रिक पास वालो के लिए सुनहरा अवसर,डाक विभाग कर रहा है डायरेक्ट एजेंट की बहाली।

आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई।

RKTV NEWS आरा (भोजपुर) 06 जुलाई। भोजपुर डाक मण्डल ने डाक विभाग की प्रतिष्ठित सेवा पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) स्कीम का लाभ आम जनता को आसानी से दिलाने के लिए डाइरेक्ट एजेंट की बहाली का विज्ञापन निकाला है। जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2024 रखी गई है । डाइरेक्ट एजेंट बनाने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है | डाक विभाग के इस पहल से अधिक से अधिक युवाओं को लाखो कमाने का यह सुनहरा अवसर है।बेरोजगार युवक जो 18 वर्ष या उससे अधिक एवं 10वीं कक्षा पास है वे डाइरेक्ट एजेंट बनकर इसे अपनी आय का अच्छा स्रोत बना सकते है। जैसा की विदित है डाक जीवन बीमा सबसे सस्ता बीमा है यानि “कम प्रीमियम अधिक बोनस” जो पहले से ही आम जनता के बीच आकर्षक बीमा के रूप में प्रचलित है। इसके तहत पोस्टल लाइफ इश्योरेंस की बिक्री करने पर मिलने वाला कमीशन सीधा खाते में ट्रान्सफर किया जाएगा| इस सर्वोत्तम योजना का अवसर अपने हाथ से निकलने ना दीजिये जल्द से जल्द डाक अधीक्षक कार्यालय, भोजपुर प्रमंडल, आरा से संपर्क कर अंतिम तिथि का इंतजार ना करते हुए डाइरेक्ट एजेंट के लिए आवेदन कीजिये।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 10 मार्च 25

rktvnews

जो गांवों की समस्‍या समझेगा, वही पहुंचेगा लोकसभा: कमलजीत सहरावत

rktvnews

नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारों ओर 11.84 किलोमीटर रिंग बांध के पुनर्स्थापन कार्य का उद्घाटन एवं दरभंगा एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण भी किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत में ‘हला मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

rktvnews

शहीद चंदन यादव के नाम पर उनके पैतृक गांव ज्ञानपुरा के मध्य विद्यालय का नाम हो:- भाई दिनेश

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैनाचार्य रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज साहेब से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment