RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नीतीश कुमार के आगे मुरेठा समर्पित किए जाने पर PK का सम्राट चौधरी पर तंज।

उनका लक्ष्य सिर्फ उप-मुख्यमंत्री बने रहना है, इस लालच में अपना मुरेठा कुर्बान कर दिया।

RKTVNEWS/पटना(बिहार )05 जुलाई।जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को घेरते हुए कहा कि बिहार में उप-मुख्यमंत्री बने रहने के लिए सम्राट चौधरी ने अपना गर्दन कटवा दिया। अररिया पहुंचें प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आप जिस नेता की बात कर रहे हैं, उन्होंने एक मुरेठा बांधा था जिनका नाम है सम्राट चौधरी। आज से कुछ महीने पहले उन्होंने कहा था कि मैं जब नीतीश कुमार को पद से हटा दूंगा तब जाकर मैं मुरेठा खोलुंगा। बीते दिन जाकर उप-मुख्यमंत्री बनने की लालच में अपना सर और मुरेठा दोनों को कुर्बान कर दिया। सम्राट चौधरी का तो एक ही लक्ष्य था नीतीश कुमार को हराना, मगर देखिए अब उनका लक्ष्य सिर्फ उप-मुख्यमंत्री बने रहना है।
बिहार में सम्राट चौधरी कोई नए नेता नहीं हैं। पिछले मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे कौन सा इन्होंने तोप मार लिया था? भाजपा वाले बड़ी बात करते हैं परिवारवाद की आप हमें बताएं कौन हैं सम्राट चौधरी शकुनी चौधरी के लड़के हैं। लालू जी के सरकार में मंत्री थे तो नीतीश कुमार के भी सरकार में मंत्री थे। मांझी जी जब मुख्यमंत्री बने तब भी वो मंत्री बन गए। सम्राट चौधरी आसमान से अवतरित नहीं हुए हैं।
आने वाले विधानसभा में इसका सबसे बड़ा खामियाजा नीतीश कुमार को होगा। राजनीतिक तौर पर नीतीश कुमार पहले से ही मरे हुए सांप हैं उनको जो भी अपने गले में डालेगा वो बैठ जाएगा। नीतीश कुमार तो खुद डूबे हुए हैं जो उनके साथ जाएगा वो भी डूब जाएगा।

Related posts

पोषण माह अंतर्गत किये जा रहे कार्यों व गतिविधियों का हुआ समीक्षा!बैठक के पश्चात पर्यवेक्षिकाओं और सेविका/सहायिकाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली।

rktvnews

चतरा:आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

दरभंगा:सड़क सुरक्षा हेतु बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:16वें वित्त आयोग के साथ ग्रामीण एवं नगरीय निकायों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के जयपुर स्थित अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही के कारण एक महिला की कथित मृत्‍यु का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

Leave a Comment