RK TV News
खबरें
Breaking News

गया: डीएम ने किया बोधगया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गया(बिहार)04जुलाई।जिला पदाधिकारी गया द्वारा बुधवार को बोधगया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल अधिकारी बोधगया से विभिन्न प्रकार के किया जा रहे हैं कार्यों की जानकारी ली। बताया गया है कि बोधगया में कुल 14 हल्का है तथा 9 राजस्व कर्मचारी पदस्थापित है।
जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया कि बोधगया सहित अन्य अंचलों में जिला स्तर से ही रेंडमाइजेशन करवा कर ही राजस्व कर्मचारियों को हल्का का बटवारा करें। अंचल अधिकारी के माध्यम से हल्का बंटवारा में अनियमितता आने की शिकायतें प्राप्त होती रहती है।
बोधगया अंचल कार्यालय में एक सेवानिवृत कर्मी प्रदीप कुमार जो लगभग 2015-16 में बोधगया आंचल से ही रिटायर्ड हो चुके हैं उसके बाद भी संविदा पर बोधगया आंचल में ही एक्सटेंशन दिया जा रहा था परंतु जिला पदाधिकारी ने विभिन्न स्रोतों से बोधगया आंचल में कार्यों का सही ढंग से संपादन नहीं करने संबंधित शिकायत एवं एक ही आंचल में 5 साल से अधिक समय तक जमे रहना ठीक नहीं देखते हुए संविदा एक्सटेंशन पर रोक लगाते हुए सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया है।
जिला पदाधिकारी ने ऑनलाइन म्यूटेशन से संबंधित जानकारी लेने पर बताया गया कि बोधगया आंचल में 739 आवेदन म्यूटेशन से संबंधित लंबित है। जिला पदाधिकारी ने 15 दोनों का समय देते हुए निर्देश दिया है कि जितने भी आवेदन लंबित है उसे नियमानुसार जांच करते हुए पेंडेंसी को समाप्त करें। जिला पदाधिकारी ने अपर सम्हर्ता राजस्व को निर्देश दिया है कि डिजिटल रूम जहां सारे रिकॉर्ड रखे गए हैं उसे निरीक्षण करें एवं रखी अभिलेखों को रैंडमली जांच करें। म्यूटेशन के रिजेक्ट किए गए आवेदनों को रैंडमली जांच करें।
जिला पदाधिकारी ने हल्का वार परिमार्जन का प्रतिवेदन को देखा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि संबंधित जमीन के कागजातों का खाता खेसरा सही ढंग से जांच करें, उसके बाद ही परिमार्जन करें। बेवजह परिमार्जन रिजेक्ट नहीं करें। जरूर पड़ने पर फिजिकल वेरिफिकेशन संबंधित स्पॉट का करवा लें। परिमार्जन संबंधित 4300 आवेदन आंचल में पेंडिंग है। जिला पदाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर को निर्देश दिया है कि हल्का वार परिमार्जन की जांच करें। साथ ही अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि कोई भी परिमार्जन अगर रिजेक्ट करते हैं तो स्पष्ट कारण भी लिखे।
भूमि विवाद पंजी को देखा है। अवलोकन के दौरान सही ढंग से पंजी संधारित नही रहने पर निर्देश दिया है हर शनिवार को थाना स्तर पर होने वाले जनता दरबार मे सही ढंग से भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया है एवं यथासंभव ऑन द स्पॉट निपटारा करने को भी कहा है। प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार के तुरंत बाद ही विभागीय पोर्टल पर भूमि विवाद संबंधित मामलों को अपलोड भी करना है।
उन्होंने अंतिम निर्देश देते हुए कहा कि अगले 15 दिनों के अंदर म्यूटेशन एवं परिमार्जन में हर हाल में सुधार लाएं।
इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के कैश बुक तथा रोकड़ बही का भी अवलोकन किया। निर्देश दिया कि हर महीने के अंत में अकाउंट्स सम्मराइज करें।
इसके पश्चात भूमि बंदोबस्ती पणजी को दिखा देखने के क्रम में 1979 से लेकर अब तक वित्तीय वर्ष तक के सभी रजिस्टर को देखने से यह पता चला कि पुराने अर्थात 1979 वित्तीय वर्ष वाले कागजात को अभिलंब स्कैन कर करके डिजिटल रूप में रखने की आवश्यकता है अन्यथा कागजात पूरी तरह पढ़ने लायक नहीं रह पाएंगे। जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया है कि सभी अंचल अधिकारियों को पत्र भेजते हुए निर्देशित करें कि अभिलंब सभी पुराने दस्तावेजों को अच्छी तरह से स्कैन कर डिजिटल मोड में रखें।
इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता आसना, प्रखंड विकास पदाधिकारी बोधगया उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पदभार ग्रहण करने पर छात्र जदयू ने की भेंट।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरू के केम्ब्रिज ले-आउट में भारत के पहले थ्री-डी मुद्रित डाकघर की सराहना की।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने जागरण फोरम का उद्घाटन किया, सकारात्मक राष्ट्र निर्माण संवाद का आह्वान किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदान दिवस 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित!सभी निजी क्षेत्र के कामगारों को भी संवैतनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

भोजपुर:धैर्य, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से जीवन को सफल बनाना संभव : प्रो. संजय कुमार

rktvnews

Leave a Comment