RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित।

शाहपुर नगर पंचायत सभागार में आपदा प्रबंधन को लेकर जनप्रतिनिधियो व अधिकारियो के साथ बैठक।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 3 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के सभागार में आपदा प्रबंधन और बाढ की तैयारी को लेकर जनप्रतिनिधियो तथा अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक मे अंचलाधिकारी शम्मा परवीन ने जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ सूची से वंचित एवं छूटे लोगों का नाम जोङने, सूची अपडेट कर पोर्टल पर डालने, नाव उपलब्ध रखने, ऊँचे स्थान का चयन कर उसकी सूचि उपलब्ध कराने को कहा ताकि वख्त पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो। उन्होंने आज से ही लग जाने पर विशेष रूप से बल देते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन में किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि अधिकारी के साथ-साथ मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेवारी लेनी पङेगी। प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह ने पॉलीथिन शीट और पशु चारा की व्यवस्था कराने को कहा। बैठक में अंचलाधिकारी शम्मा परवीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह, जिला पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद ओझा, मुखिया प्रतिनिधि राजेश मिश्र, मुखियागण, प्रधान सहायक राजू कुमार, नाजीर जीतेन्द्र कुमार, राजस्व कर्मीं इंद्रजीत कुमार, शशिरंजन कुमार चौबे, प्रतिनिधि सुरेंद्र साह , पंचायत समिति सदस्य राधाकृष्ण गोंड, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सदस्य भरत तिवारी उर्फ बिरजू आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:माले के राज्य सम्मेलन हेतु प्रतिनिधि चयन का चुनाव सम्पन्न, 16 से 18 मई तक दरभंगा के लहेरिया सराय में होगा सम्मेलन!

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का घर-घर बांटो सिंदूर अभियान का बिहार की महिलाएं बहिष्कार करेगी : सुदामा प्रसाद

rktvnews

नैनीताल: नगर निगम के जेई 25000 घुस लेते रंगे हाथों गए पकड़े।

rktvnews

भोजपुर:बांग्लादेश में मंदिरों और हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए भारत सरकार : राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसंघ

rktvnews

राज्यपाल ने विश्वविख्यात बाँसुरीवादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया को प्रदान किया महाराजा हनवंतसिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार!कलाएं हमारी अनमोल धरोहर: राज्यपाल कलराज मिश्र

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त।

rktvnews

Leave a Comment