RK TV News
खबरें
Breaking News

ग्वालियर:श्रद्धा पर्वत पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने श्रद्धा-भाव के साथ रोपे पौधे।

सफल वृक्षारोपण की मिसाल बनी है यह पवित्र पहाड़ी।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)03 जुलाई।शहर में चन्द्रबदनी नाका क्षेत्र में झाँसी रोड़ थाने के पीछे स्थित पहाड़ी सफल वृक्षारोपण की मिसाल बनी है। यह पहाड़ी श्रद्धा पर्वत के नाम से जानी जाती है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने मंगलवार को यहाँ आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धा भाव के साथ और मंत्रोच्चारों के बीच बेलपत्र का पौधा रोपा।
श्रद्धा पर्वत की खाली जगह पर इस साल विभिन्न प्रजातियों के 301 पौधे रोपे जा रहे हैं। इनमें बेलपत्र, आंवला, पाखर, आम, जामुन व जामफल इत्यादि प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। पौधरोपण के दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण की हर पहल में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा जिले में सरकार की मंशा के अनुरूप “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत समाज व सरकार के साझा प्रयासों से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम बनाया गया है। अभियान के तहत लगभग 15 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है।
श्रद्धा पर्वत पर मंगलवार को आयोजित हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान हनुमान टेकरी के महंत दिनेश शर्मा व अरुण शर्मा उपस्थित थे। पौधरोपण के दौरान आचार्य गंगाचार्य शास्त्री जी ने मंत्रोचार किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सुनील पाठक, नासिर गौरी व विनोद शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:”सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय” के तहत विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने मंडल कारा में आयोजित की जागरूकता शिविर।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

उज्जैन में श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री!श्री राम हम सबके आराध्य – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

आरा के गोला मोहल्ला में शाखा कमिटी के संयुक्त तत्वधान में मनाया गया माले का 54वा स्थापना दिवस।

rktvnews

बक्सर डीएम ने डॉ० भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, बक्सर में “दीदी की रसोई” का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment