RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: सोते हुए युवक की गोली मार हत्या।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 01 जुलाई।संदेश थाना अंतर्गत नसरतपुर में एक युवक की गोली मार कर कर दी गई हत्या। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा जारी विज्ञाप्ति में बताया गया है की आज प्रातः करीब 05:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि संदेश थानान्तर्गत ग्राम-नसरतपुर में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। उक्त आसूचना के आलोक में तुरंत घटना स्थल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष संदेश थाना अपने थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे, तो देखा कि मृतक अमित विकम उर्फ गोलू, पे०-संजय कुमार सिंह, स०-नसरतपुर, थाना-संदेश, जिला-भोजपुर को अपने दलान में स्थित चौकी पर सोयें हुए अवस्था में ही किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उक्त घटनास्थल से 01 गोली का खोखा एवं 01 मृतक का मोबाईल बरामद किया गया है। नये अपराधिक कानून के तहत घटनास्थल की जाँच हेतु पटना से FSL टीम को बुलाया गया हैं। हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनों से उक्त घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उक्त घटना के सफल उद्‌भेदन एवं अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1. सदर आरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। गठित टीम के द्वारा उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर रेड /छापामारी की जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य हैं।

Related posts

19 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पटना:राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद शिवेश राम पहुंचे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद।

rktvnews

हनुमानगढ़:शहीद दिवस पर जिले भर में हुए कार्यक्रम, जिला स्तर पर कलैक्ट्रेट परिसर में हुआ कार्यक्रम।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से सौजन्य भेंट।

rktvnews

सी-डॉट और भरतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने “6जी और उससे आगे के लिए 140 गीगा हर्ट्ज़ पूर्णतः एकीकृत ट्रांसमीटर और रिसीवर मॉड्यूल विकसित करने” के लिए।

rktvnews

Leave a Comment