RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

देहरादून:मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)08 मई।मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार अध्यक्षता में आज राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को मेंटल हेल्थ पॉलिसी पर पूरी गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। डॉ.आर राजेश कुमार ने कहा कि आई०ई०सी० के माध्यम से मेंटल हेल्थ का प्रचार-प्रसार किया जाए व सभी जनपदों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आयोजित हैल्थ कैम्पों में मेंटल हेल्थ के विशेषज्ञों को आवश्यक रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मानसिक रोग में इस्तेमाल होने वाले सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करे । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के रिक्त गैर-सरकारी पदों के संबंध में शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। डॉ.आर राजेश कुमार ने कहा की आउटीच हैल्थ कैम्प में मेंटल हैल्थ विषय पर जागरूकता एवं परामर्श को बढ़ावा दिया जाए। इस विषय पर कार्य करने के लिए सभी जनपदों को निर्देशित करने के लिए आदेश दिए गए।

Related posts

भोजपुर : मोटरसाइकिल पर शराब के साथ एक शराब धन्धेबाज गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित भोपाल यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

भोजपुर:आरा रोटरी क्लब द्वारा किया गया कलसुप और नारियल का वितरण।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी द्वारा द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में लोक शिकायत के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए निवारण हेतु दिया गया निदेश।

rktvnews

रांची:माँ काली मंदिर बड़ा पूजा महोत्सव के आज दूसरे दिन एक लाख लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

rktvnews

77वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोतोलन, परेड समेत हुए अन्य कार्यक्रम!बतौर मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम पहुंच माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

Leave a Comment