RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार:मुख्यमंत्री के समक्ष उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी व पर्यटन विभाग की प्रस्तुति।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष 1, अणे मार्ग स्थित “नेक संवाद” में उद्योग विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और पर्यटन विभाग ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रस्तुति दी।
बैठक में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार लॉजिस्टिक पॉलिसी – 2023 के प्रारूप के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इस नीति में समाहित परियोजनाएं, प्रोत्साहन के लिए अनुदान आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार आईटी नीति-2023 के प्रारूप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पर्यटन विभाग के सचिव के रूप में भी अभय कुमार सिंह ने बिहार पर्यटन नीति- 2023 के प्रारूप के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हम लोगों ने ऐसी पॉलिसी बनाई है कि यहाँ अधिक से अधिक निवेश हो सके। साथ ही यहाॅ रोजगार के अवसर भी सृजित हों। हम लोगों का उद्देश्य है कि जो भी नीतियाँ बनाई जाएं उससे निवेशकों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन मिले और यहां उन्हें उद्योग-धंधे स्थापित करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो। जो भी नीतियाँ बनाई गई हैं उसका अनुसरण और संचालन ठीक ढंग से करते रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान भी हम लोगों ने बिहार के बाहर काम करने वाले लोगों को यहां आकर अपना काम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। कई लोगों ने बिहार आकर अपना स्वरोजगार स्थापित किया। कई जगहों पर जाकर उन कार्यों को हमने देखा है। लोगों के हित में हम लोग लगातार काम कर रहे हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी तथा पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह और उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बिजली के तार से सटते ही कंटेनर में भड़की लपटें,ड्राइवर की दर्दनाक मौत।

rktvnews

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

rktvnews

रामोत्सव- 2024:’तुलसी मंच’ पर देश-विदेश की रामलीलाओं के जरिए आध्यात्मिक ऊर्जा का होगा संचार

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 फरवरी को करेंगे ‘शहीद स्मारक’ का लोकार्पण एवं धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास।

rktvnews

गढ़वा:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को गढ़वा फुटबॉल स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन।

rktvnews

वीरांगना रानी दुर्गावती की स्‍मृति में बनेगा 100 करोड़ रूपये की लागत का भव्‍य स्‍मारक।

rktvnews

Leave a Comment