RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:छठ पर नहीं होगी बिजली की किल्लत, विद्युत विभाग तैयार व कंट्रोल रूम स्थापित।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)27 अक्टूबर।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर विद्युत विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तरह से सजग हो गया है। उपभोक्ताओं को त्योहारों के दौरान बेहतर सेवा देने के लिए विभाग ने प्रमंडल व अवर प्रमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं जहां से विद्युत आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग के लिए पुख्ता तैयारी की गई है। कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी कर रोहतास अंचल के विद्युत अधीक्षण अभियंता इंद्रदेव कुमार ने सभी उपभोक्ताओं को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जानकारी दी कि पर्व के दौरान बिजली से संबंधित किसी भी समस्या या सहयोग के लिए सासाराम प्रमंडल के उपभोक्ता सीधे कंट्रोल रूम का नम्बर 7033095842 व डेहरी के उपभोक्ता 7033095844 पर संपर्क कर सकते हैं।

विद्युत विभाग द्वारा जारी नम्बर

कनीय विद्युत अभियंता बिक्रमगंज
7763814400,
कनीय विद्युत अभियंता दावथ 7763814401,
कनीय विद्युत अभियंता दिनारा 7763814402,
कनीय विद्युत अभियंता संझौली
7368808283,
कनीय विद्युत अभियंता सूर्यपुरा
7632996727,
कनीय विद्युत अभियंता सासाराम (ग्रामीण) 7763814409,
कनीय विद्युत अभियंता चेनारी 7763814407,
कनीय विद्युत अभियंता शिवसागर
7369009750,
कनीय विद्युत अभियंता नोखा
7763814408,
कनीय विद्युत अभियंता बेदा
7763814411,
कनीय विद्युत अभियंता गौरक्षणी
7763814412,
कनीय विद्युत अभियंता मदार दरवाजा
7763814413,
कनीय विद्युत अभियंता कोचस
7763814405,
कनीय विद्युत अभियंता करगहर
7763814404,
कनीय विद्युत अभियंता काराकाट 7763814396,
कनीय विद्युत अभियंता नासरीगंज 7763814397,
कनीय विद्युत अभियंता नौहट्टा 7763814393,
कनीय विद्युत अभियंता बंजारी 7763814391,
कनीय विद्युत अभियंता करवंदिया 7763814392,
कनीय विद्युत अभियंता तिलौथू 7763814394,
कनीय विद्युत अभियंता राजपुर 7320924409,
कनीय विद्युत अभियंता अकोढ़ीगोला 7368808295,
कनीय विद्युत अभियंता डालमियानगर 7368808294,
कनीय विद्युत अभियंता बीएमपी 7763814387 व कनीय विद्युत अभियंता डेहरी (शहरी) 7763814389 पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें की सभी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में कनीय विद्युत अभियंता मौजूद रहेंगे एवं प्रत्येक पूजा स्थलों पर दो विद्युत कर्मियों की तैनाती रहेगी, जो वर्दी मे रहेंगे। उन्होंने आगे बताया की त्योहारों में बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद कोई कटौती न हो, इसके लिए ट्रांसफॉर्मर और लाइनों की सघन जांच और मरम्मत का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। सम्बंधित कर्मियों का मोबाइल नम्बर छठ घाट कमिटी को दे दी गयी है एवं सम्बंधित विद्युत विभाग के पदाधिकारी जिला प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन व प्रखंड स्तर के प्रशासनिक पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाध विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से शांतिपूर्ण पर्व की सफलता की कामना करते हुए सुरक्षा के संबंध में विशेष सलाह दिए हैं की छठ घाटों से होकर गुजरने वाले हाई वैल्यू वायर से दुरी बनाकर रहें तथा लोगों से अपील की गयी है कि वे अपनी और अपने आस पास की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और त्योहारों का उल्लास बना रहे। विद्युत विभाग की इस सक्रिय पहल से यह सुनिश्चित होता है कि महापर्व छठ पूजा में उपभोक्ताओं को बिजली की कोई किल्लत नहीं होगी।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने मझिआंव एवं बिशुनपुरा प्रखंड कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कार्य संस्कृति में सुधार के दिए निर्देश।

rktvnews

दक्षिणी नौसेना कमान ने एडमिरल (सेवानिवृत्त) रोनाल्ड लिन्सडेल परेरा की जन्म शताब्दी मनाई।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वस्त्र मंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

भू-अर्जन न्यायाधीश ने किया हवेली रेस्तरां का उद्घाटन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने मवीकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण।

rktvnews

इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर सर्विसेज आउटसोर्सिंग (ईआरएसओ) पर प्रायोगिक परियोजना शुरू की गई

rktvnews

Leave a Comment