RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

रिश्वत के जुर्म में गिरफ्तार हुए मुज्जफरपुर अंचलाधिकारी अरविंद कुमार अजीत।

RKTV NEWS/मुज्जफरपुर (अनिल सिंह) 4 मार्च 23 निगरानी विभाग ने 3 मार्च को मुजफ्फरपुर में अंचलाधिकारी को 9 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया । मोतीपुर प्रखंड के सीओ अरविंद कुमार अजीत पर पेंशन फॉर्म और प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए घूस मांगने का आरोप है।इस मामले में जानकारी देते हुए निगरानी विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुरउगन गांव निवासी अजीत कुमार के पिता रामलखन राय चौकीदार थे। जिनकी मौत कुछ दिनों पहले हो गई थी। उनके मृत्युपरांत अपनी मां के नाम पर अजित कुमार ने पेंशन के लिए आवेदन दिया था। लेकिन मोतीपुर प्रखण्ड के अंचल अधिकारी अरविन्द कुमार अजीत और राजस्व कर्मचारी हरेन्द्र पासवान से पारिवारिक पेंशन की स्वीकृति के लिए बकाया सहित प्रमाण पत्र और पेंशन फॉर्म निर्गत करने के लिए उनसे 9 हजार रुपयों की मांग रिश्वत के रूप में की थी। रिश्वत नहीं देने पर अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी ने मिलकर इनका काम रोके रखा था। अंत में लाचार हो कर पीड़ित अजीत कुमार ने 20 फरवरी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके परिणाम स्वरूप निगरानी विभाग ने तत्परता दिखाते हुए इनकी गिरफ्तारी की।

Related posts

भोजपुर:बिहार पुलिस में चयनित युवाओं का एमएलसी सोनू राय ने किया सम्मान।

rktvnews

उत्तराखंड : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:सनातन धर्म के प्रकाशक और प्रहरी थे स्वामी करपात्री जी महाराज: आचार्य भारतभूषण

rktvnews

07 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर व ऑस्ट्रेलिया के कृषि मंत्री श्री वॉट के बीच बैठक।

rktvnews

भारत और अफ्रीका 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए काम करेंगे: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री

rktvnews

Leave a Comment