RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मातृभाषा के लिए मन में सम्मान.. तभी मिलेगी भोजपुरी को पहचान।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)29 दिसंबर।स्थानीय पटेल बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर भोजपुरी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के गठन तथा रणनीति पर विचार के लिए एवं भिखारी ठाकुर लोकोत्सव की आज समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक योगेन्द्र सिंह ने कहा कि भोजपुरी के मान सम्मान और मान्यता के संघर्ष की शुरुआत के लिए जनता को जनप्रतिनिधियों से सवाल करना होगा तथा भोजपुरी जनांदोलन को जनता के साथ जोड़ना होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा भोजपुरी के पठन पाठन में हो रही उपेक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि भोजपुरिया लोगों को भोजपुरी भाषा के प्रति बरती जा रही हीन भावना को छोड़ भोजपुरियत को गले लगाना होगा। साहित्यकार डॉ जनार्दन मिश्र ने तीन दिवसीय भिखारी ठाकुर लोकोत्सव की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की तथा युवाओं की भागीदारी पर बल दिया। पू शिक्षक तथा अधिवक्ता देवीदयाल राम ने कहा कि भिखारी ठाकुर और भोजपुरी एक दूसरे के पर्याय हैं। रंगकर्मी रंजन यादव तथा सोहित सिन्हा ने आगामी रजत जयंती साल में लोकोत्सव को और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। रवि प्रकाश सूरज ने बताया कि स्मारिका का प्रकाशन फरवरी तक कर दिया जाएगा जिसके लिए स्तरीय आलेख मंगाए जा रहे हैं। संचालन करते हुए पत्रकार नरेंद्र सिंह ने कहा कि संघर्ष मोर्चा को गांव गांव तक जनता से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए डॉ जया जैन ने भिखारी ठाकुर लोकोत्सव के सफल आयोजन की बधाई दी तथा भोजपुरी भाषा के संवैधानिक मान्यता के लिए आंदोलन में सभी संगठनों के एक बैनर तले आने का आह्वान किया। बैठक में कृष्ण प्रताप सिंह पप्पू सिंह, गांधी जी, विजय कुमार, डॉ अरविंद राय, विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related posts

फोरलेन पर ट्रक भिड़े, इलाजरत जख्मी चालक की मौत।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज असम में 44,703 सफल उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

जनप्रतिनिधि कतना शिशुपाल

rktvnews

ज्योतिष ज्ञान की प्रासंगिकता और महत्ता से युवा पीढ़ी को परिचित कराए।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पैक्स चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment