RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड: बढ़ते भारत बदलते भारत की गाथा है मन की बात : बाबूलाल मरांडी

भारत के सामर्थ्य और संस्कृति से परिपूर्ण संवाद मन की बात : अमर कुमार बाउरी

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 1 जुलाई। तीसरी बार मोदी सरकार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 111 वा संस्करण रविवार को प्रसारित हुआ।
प्रदेश भाजपा द्वारा यह कार्यक्रम रविवार को बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी,सांसद विधायकगण,जन प्रतिनिधि एवम कार्यकर्ताओं ने सुना ।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संथाल परगना प्रवास के दौरान शिकारीपाड़ा के पलमा में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह संबोधन कार्यक्रम आम जनता से जुड़ाव का अनूठा कार्यक्रम है। विश्व के किसी राजनेता के द्वारा प्रति माह जनता से ऐसा प्रत्यक्ष संवाद नहीं होता।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा। मन की बात कार्यक्रम बढ़ते भारत ,बदलते भारत की गाथा है।
उन्होंने कहा कि देश सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ रहा।भारत का सांस्कृतिक गौरव बढ़ रहा। दुनिया का भारत के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आए हैं।
उन्होंने हुल क्रांति और उसके महानायक सिदो कान्हु से भारत की जनता को परिचित कराने केलिए आभार प्रकट किया।
गोंदा मंडल स्थित रॉक गार्डन बूथ पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम भारत के सामर्थ्य और संस्कृति का संवाद है।
कहा कि आज के 111वें संस्करण में विकसित भारत की सोच है, शहीदों की गाथाएं है, जनता का परिश्रम है,सांस्कृतिक विरासत है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग नही चाहते थे कि मन की बात का 111वे संस्करण को बोलने का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मिले। लेकिन देश की जनता ने यह अवसर तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करके दिया।
इसके साथ ही क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Related posts

मुख्यमंत्री का एलपीजी गैस सिलेंडर वितरकों से संवाद, राजस्थान में मिल रहा देश का सबसे सस्ता गैस सिलेंडर! इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के सफल क्रियान्वयन में एलपीजी गैस सिलेंडर वितरकों की भूमिका अहमः मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:नरेला विधानसभा के हर घर में होगा प्रयागराज महाकुंभ गंगा जल का वितरण: मंत्री सारंग

rktvnews

गढ़वा:खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति हेतु रात्रि में वाहनों को प्रवेश की अनुमति:उपायुक्त

rktvnews

काशी तमिल संगमम्-4.0 का 7वाँ दिन; सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों में दिखा उत्साह।

rktvnews

रायपुर : मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

भोजपुर:खतरनाक है खरपतवार गाजर घास, नियंत्रण जरूरी :डा पी के द्विवेदी

rktvnews

Leave a Comment