RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पूर्व सांसद मीना सिंह ने अपनी मां और सास के श्रद्धांजलि स्वरूप किया वृक्षारोपण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जून।भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व द्वारा, भारतीय जनसंध के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23-06-2024 से उनके अवतरण दिवस 06 जुलाई 2024‌ तक एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नेत्री पूर्व सांसद मीना सिंह द्वारा आरा के वीर कुंवर सिंह पार्क में आम के चार पेड़ लगाकर अपनी माँ स्व नैना देवी के साथ-साथ सासु माँ इन्दु देवी को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों से इस लोक हितकारी कार्यक्रम को सभी लोगों को करने की सलाह दी। इन्होंने कहा कि पौधे न केवल फल फूल लकड़ी दवा छाया ही नहीं बल्कि शुद्ध ऑक्सीजन और पर्यावरण को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसलिए पेड़ लगाना आवश्यक है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, भारतीय जनता पार्टी नेता अशोक कुमार शर्मा, बिनोद सिंह, उपाध्यक्ष उदय सिंह, वंदना राजवंशी, राकेश रंजन पुतुल, शशी चौधरी, शत्रुघ्न सिंह, मुकुल कुमार सिंह, अवधेश पाण्डेय, छोटक उपाध्याय, रंजन सिंह, शिवशंकर सिंह, संतोष चन्द्रवंशी, निशांत सिंह सेंगर, शर्मानन्द सिंह, अनील कुशवाहा, मुकेश शर्मा, रामदयाल सिंह, जयगोविन्द सिंह, मनीजी सहीत बडी़ संख्या में भारतीय जनता पार्टी के साथी उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ एवं बैठक की।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के लिए डीईओ व एसएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश।

rktvnews

भोजपुर : गांव गरीब चेतना मंच के तत्वावधान में मनाई गई बापू और शास्त्री की जयंती।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गौरंगी शर्मा ने भेंट की पेंटिंग।

rktvnews

अवैध बाघ व्यापार सिंडिकेट का पर्दाफाश, डब्ल्यूपीएसआई का पूर्व फील्ड अधिकारी गिरफ्तार: डबल्यूसीसीबी

rktvnews

भोजपुर: अलग अलग कांडो में तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment