RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: गोलीबारी में संलिप्त मुख्य शूटर अवैध हथियार संग गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)29 जून। चांदी थानान्तर्गत गोलीबारी की घटना में संलिप्त मुख्य सूटर घटना में कारित अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
दिनांक-28.06.2024 को समय करीब 19:30 बजे अपराहन में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चांदी थानान्तर्गत ग्राम सुंदरा में एक व्यक्ति को गोली मारकर अपराधी भाग रहा है, जिसे पकड़ने हेतु ग्रामीण पीछा कर रहे हैं, उक्त आसूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पु०अ०नि० अनिल कुमार, थानाध्यक्ष चांदी थाना के नेतृत्व में पी०टी०सी०/290 प्रवीण कुमार एवं चांदी थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन कर भाग रहे अपराधकर्मी को पीछा कर पकड़ा गया और उसके शरीर का विधिवत् तलासी लिया गया तो उसके पास से 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से गठित टीम के द्वारा पूछताछ किया गया तो इनके द्वारा बताया गया कि ये ग्राम सुन्दरा के राकेश कुमार, पे०-राम पुकार राम से लड़की को लेकर हमारी दुश्मनी है, जिसके कारण हमने अभी कुछ देर पहले राकेश कुमार को गोली मारा हैं। गोली राकेश कुमार के पैर में लगी है, जो वर्तमान में सदर अस्पताल, आरा में ईलाजरत है, जहाँ डॉक्टरों के द्वारा इसे खतरे से बाहर बताया गया है। उक्त घटना के संबंध में चांदी थाना कांड सं0-84/24, दिनांक-28.06.2024, धारा-25 (1-बी) ए /26/27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त नुधी यादव पूर्व में चांदी थाना कांड सं0-73/23, जो हत्या कांड से संबंधित है, का प्राथमिकी अभियुक्त हैं।

गिरफ्तारी-

(1) नुधी यादव उर्फ साधु यादव, पे० राम लोचन यादव, सा०-सलेमपुर, थाना-चांदी, जिला-भोजपुर।

> बरामदगी-

(1) देशी कट्टा-01 (ii) जिंदा कारतूस 02 (1) खोखा-01

Related posts

भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,बीते वर्ष एक्सिक बैंक लूट कांड में संलिप्त एक अपराधी सारण जिले से गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:परंपरागत रीति से भगवान महावीर स्वामी ज्येष्ठ जिनवर पूजन का हुआ भव्य समापन।

rktvnews

8 मार्च,23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:गर्मी से राहत को लेकर डीएम सख्त: एक सप्ताह में सभी चापाकल-नल जल दुरुस्त करने का निर्देश, हेल्पलाइन जारी।

rktvnews

चतरा:री-इमेजिंग आंगनबाड़ी’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

महेंद्रगढ़:समाधान शिविर में आई 52 शिकायतें।

rktvnews

Leave a Comment