RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

झारखंड:बीएलओ सुपरवाइजर मतदाता सूची का करेंगे घर-घर भौतिक सत्यापन : सीईओ

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम : निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के लिये दो दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ।

80% से कम मतदान वाले मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर कारणों के निवारण हेतु करें कार्य।

राँची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 28 जून। राज्य में चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक कार्यान्यवन हेतु सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में दो दिवसीय क्रमागत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण सत्र में पदाधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि हाल ही में बीते लोकसभा चुनाव के अनुभवों से सीखते हुये आगामी विधानसभा चुनाव के लिए त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाये जाने की दिशा में सभी से बेहतर प्रयास अपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सभी घरों तक बीएलओ सुपरवाइजर के स्तर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्य का सत्यापन कराया जाना है। बीएलओ सुपरवाइजर घर घर सत्यापन के उपरांत विभाग द्वारा प्रदत्त स्टिकर को सत्यापित घरों पर अपने हस्ताक्षर के साथ अनिवार्य रूप से लगाएंगे, इसे संबंधित ईआरओ /एईआरओ फील्ड विजिट के क्रम में भौतिक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 80℅ से कम मतदान वाले सभी मतदान केंद्रों का संबंधित ईआरओ अपने स्तर से निरीक्षण करते हुए वहां कम मतदान होने के पीछे जिम्मेदार कारणों को जांचते हुए उनके यथासंभव निराकारण का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने प्रशिक्षण में आये सभी पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्रवार कार्ययोजना तैयार कर निर्वाचन कार्यों का ससमय दक्षतापूर्वक निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता द्वारा स्वीप विशेषकर चुनावी साक्षरता क्लब एवं मतदाता जागरूकता फोरम आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
ओएसडी गीता चौबे द्वारा ई-रोल, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार द्वारा मतदाताओं से प्राप्त शिकायतों के निवारण संबंधी पोर्टल, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा मतदान केंद्रों के रेशनलाईजेशन, सिस्टम एनालिस्ट एस.एन. जमील द्वारा ईआरओ- नेट 2.0 के बारे में पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ एवं संबंधित जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों सहित मुख्य निर्वाचन पादधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मानसून पूर्व तैयारियों के लिए जिला आपदा प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न!आमजन को मानसून में ना हो कोई परेशानी, पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम रखे – अतिरिक्त जिला कलैक्टर

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 अप्रैल 24

rktvnews

राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई दी।

rktvnews

राजस्थान:आपणो स्वस्थ राजस्थान’ हमारा संकल्प, प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना हमारी प्राथमिकता, आमजन से जो वादा किया है, वह समय पर पूरा होगा, यही हमारी कार्यशैली : मुख्यमंत्री

rktvnews

“आवारा कुत्तों पर लगाम: मानव जीवन पहले”

rktvnews

मध्यप्रदेश:नमामि गंगे अभियान को बनाएं जनता का अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment