RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

गोपालगंज: डीएम ने किया बरौली आरटीपीएस,अंचल,प्रखंड कार्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)27 जून।जिला पदाधिकारी गोपालगंज मो० मकसूद आलम द्वारा 26 जून को आरटीपीएस बरौली ,अंचल कार्यालय बरौली , प्रखंड कार्यालय बरौली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली का औचक निरीक्षण किया गया।
आरटीपीएस एवं अंचल कार्यालय बरौली के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा अनुपस्थिती पंजी का निरीक्षण किया गया जिसमें चार कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा इन कर्मियों के एक दिन वेतन कटौती करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा दाखिल खारिज, आर ओ आर ,अभियान बसेरा ,नजारत पंजी ,लॉक बुक पंजी ,आगत निर्गत पंजी आदि का विधिवत निरीक्षण किया गया। अत्यधिक मामलों के लंम्बित होने पर जिला पदाधिकारी द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अंचल अधिकारी बरौली को निर्देश दिया गया कि आरटीपीएस संबंधित एक भी मामला लंम्बित न रहे।
वहीं प्रखंड कार्यालय में मनरेगा योजना संबंधित उपस्थिति पंजी निरीक्षण के क्रम में प्रमोद कुमार कनीय अभियंता, सुनील कुमार बीएफटी और विकास कुमार मांझी बीएफटी अनुपस्थित पाए गए ।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली का भी निरीक्षण किया गया ,जिसमें सभी डाक्टर उपस्थित पाए गए, स्टॉक रजिस्टर एवं दवाओं की उपलब्धता सही पाई गई।
संबंधित निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता गोपालगंज आशीष कुमार सिन्हा, जिला सामान्य शाखा प्रभारी राधाकांत ,प्रखंड विकास पदाधिकारी बरौली,अंचल अधिकारी बरौली एवं प्रखंड और अंचल कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश: विद्यालय और कक्षा से दूरी नहीं बनायें विद्यार्थी : मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

rktvnews

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केंद्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 मार्च 25

rktvnews

गिरिडीह: ज़िले के विद्यालयों में सड़क सुरक्षा प्रभात फेरी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment