RK TV News
खबरें
Breaking News

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ का स्थापना दिवस संपन्न।

RKTV NEWS/पिथौरागढ़,(उत्तराखंड) 27 जून।जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में बुधवार को पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ का स्थापना दिवस नगर पालिका हॉल भाटकोट मे संपन्न हुआ।
आयोजन में जिलाधिकारी रीना जोशी का स्वागत पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष द्वारा बैच अलंकृत कर तथा स्मृति चिह्न् प्रदान कर किया गया। जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों की देश के प्रति उनकी सेवाओं एवं उनके बलिदान को नमन कर सभी पूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई। स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सैनिकों के बलिदान एवं उनकी राष्ट्र के प्रति सेवाओं को दर्शाया गया जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों द्वारा युवाओं को सेना में भर्ती होने हेतु निशुल्क प्रशिक्षण देने की भी प्रशंसा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा वर्ष 2023-24 में संगठन की प्रगति में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सदस्यों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों को कहा गया कि पूर्व सैनिकों की शासन स्तर पर जो भी समस्याएं होगी उनका निराकरण जिला प्रशासन शीघ्र से शीघ्र करेगा।
जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिक राजेंद्र जोशी, देव सिंह भाटिया ,धर्म सिंह, शेर सिंह शाही आदि पूर्व सैनिकों को जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया आयोजन के दौरान लगभग 550 पूर्व सैनिकों तथा 50 से अधिक वीरांगनाओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन का संचालन मयूख भट्ट द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार पंत, विप्लव भट्ट, पूर्ति निरीक्षक सनवाल,पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष मेजर ललित सिंह,उपाध्यक्ष मयूख भट्ट आदि पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त ने वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र, संबद्ध स्कूल/कॉलेज और मूल्यांकन केंद्र तय करने हेतु एक समिति की बैठक की।

rktvnews

भगत सिंह : ‘विद्वान-क्रांतिकारी’ की विरासत और छात्र राजनीति की प्रासंगिकता।

rktvnews

चतरा:आरसेटी, चतरा में “रानी मिस्त्री” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

सारण के पांच सीएचसी बनेंगे मॉडल स्वास्थ्य केंद्र, गांवों तक पहुंचेगी अत्याधुनिक इलाज सुविधा।

rktvnews

भोजपुर:मतदान केंद्रों पर राजनैतिक दल से किसी प्रकार की न ली जाए सहायता: डीएम,भोजपुर

rktvnews

जयपुर:भीषण गर्मी के मध्यनजर यात्रियों के लिए पेयजल समेत सभी बुनियादी सुविधाओं के हो पुख्ता इंतज़ाम – अध्यक्ष, रोडवेज

rktvnews

Leave a Comment