RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व अवैध हथियार संग गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)26 जून।भोजपुर पुलिस ने मुफस्सिल थाना अन्तर्गत बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस के साथ 01 अपराधकर्मी गिरफ्तार किया।
भोजपुर पुलिस को 24 जून को समय करीब 13:00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुफस्सिल थानान्तर्गत ग्राम सुन्दरपुर कुड़िया गाँव में एक व्यक्ति बलबंत कुमार सिंह, पे०-धर्मेन्द्र सिंह, सा०-सुन्दरपुर कुडिया, थाना-आरा मुफस्सिल, जिला-भोजपुर अवैध हथियार के साथ घूम रहा हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी तथा अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पु०अ०नि० विनोद कुमार, अपर थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना के नेतृत्व में प्र०पु०अ०नि० राम कुमार, मुफस्सिल थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्यों ही बलबंत कुमार सिंह के घर के पास पहुँचे तो पुलिस की टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे सशस्त्र बलों के द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया और उसका विधिवत् तलासी लिया गया तो उसके पास से 01 देशी पिस्टल एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किया गया तथा इसमें संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आरा मुफस्सिल थाना कांड सं0-176/2024, दिनांक-24.06.24 धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया हैं।

> बरामदगी-

(1) देशी पिस्टल-01 (ii) जिंदा कारतुस-04

> गिरफ्तारी-

(1) बलवंत कुमार सिंह, पे०-धर्मेन्द्र सिंह, सा०-सुन्दरपुर कुडिया, थाना-आरा मुफस्सिल, जिला-भोजपुर

Related posts

भोजपुर:उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर प्रशिक्षण-सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोपाल:इंदौर की सड़क दुर्घटना बेहद दुखद, घटना की पुनर्रावृति रोकने के होंगे पुख्ता प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:भरतपुर व डीग जिले का चहुंमुखी विकास कर रही राज्य सरकार, आमजन की सुविधाओं को विस्तार देने वाले विकास कार्यों की करें निरंतर मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री

rktvnews

हनुमानगढ़:975 पीठासीन अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शिविर आयोजित!जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण, निष्पक्ष और कॉन्फिडेंशियल मतदान के दिए निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:स्वच्छता ही सेवा”अभियान के तहत दरभंगा जिले के कई विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन।

rktvnews

चतरा:सामाजिक कुरीति निवारण एवं बाल विवाह मुक्त झारखण्ड विषय पर अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment