RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षास्वास्थ्य

भारतीय स्टेट बैंक ने महाराजा कॉलेज में लगवाया आर ओ सह वाटर कूलर मशीन।

विद्यार्थियों के लिए ठंडा पानी की व्यवस्था से शैक्षणिक माहौल बनेगा- प्रधानाचार्या  डॉo आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 2मार्च 23 आज भरिया स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय आरा के सौजन्य से ऐतिहासिक महाराजा कॉलेज के वनस्पति विभाग परिसर में आर ओ एवं वाटर कूलर मशीन प्रदत्त किया गया।इस आयोजन में बैंक के वरीय पदाधिकारीगण तथा महाराजा कॉलेज की प्राचार्या व शिक्षक उपस्थित रहे। सीआरएस स्कीम के तहत भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता दक्षिण बिहार नेटवर्क, उप महाप्रबंधक पटना नंद किशोर सिंह,क्षेत्रीय प्रबंधक आरा मयंक शेखर एवं प्रो आभा सिंह प्रधानाचार्या की गरिमामय उपस्थिति रही।
प्राचार्या ने बैंक पदाधिकारियों का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बैंक सामाजिक गतिविधियों में, छात्रों के प्रति जो संवेदना दिखाई है,आर ओ मशीन और वाटर कूलर की व्यवस्था की है उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। निश्चित रूप से विद्यार्थियों के लिए हितकारी और इसकी आवश्यकता भी थी।शैक्षणिक माहौल बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है जिसे सभी शिक्षक छात्र छात्राएं याद करते रहेगी। इस मौके पर प्रो नरेंद्र प्रताप पालित, संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:16 दिन में एनफोर्समेंट एजेंसियों ने की 133 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में डी.लिट् पंजीयन हेतु अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में भगवान बुद्ध से संबंधित पिपरहवा पवित्र अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने पहली बार मेड-इन-इंडिया एएसटीडीएस टग (बड़े जहाजों को खिंचने वाली छोटी नाव) राष्ट्र को समर्पित की।

rktvnews

जिला योग छँटाई

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में दिया गया राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को चुनावी प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment