RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल एजेंट के प्रतिनिधियों ने की भेंट।

RKTVNEWS/देहरादून (उत्तराखंड)23 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में शनिवार को नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल एजेंट के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद्म विक्रम सिंह के नेतृत्व में भेंट कर नेपाल में संचालित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल से हमारे रिश्ते जुड़े हैं। उत्तराखण्ड एवं नेपाल के पर्यटन व्यवसायी आपस में मिलकर पर्यटन व्यवसाय को नये आयाम देने में मददगार हो सकते हैं। उन्होंने पर्यटन को आर्थिकी का आधार बताते हुए इस दिशा में नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल के प्रयासों की भी सराहना की।
इस अवसर पर दून ट्रैवल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव प्रवीण चावला आदि भी उपस्थित थे। जबकि नेपाल टूरिज्म बोर्ड के सदस्यों में माया प्रकाश भट्टा, विक्रम शाह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर : बकरी कारोबारी को कट्टा दिखाकर 90 हजार की छिनतई।

rktvnews

23 अगस्त 2023 को दिगम्बर जैन डिग्री कालेज बडौत में वृहद रोजगार मेले का किया जायेगा आयोजन!25 कंपनियों द्वारा किया जाएगा प्रतिभाग युवाओं को मिलेंगे रोजगार।

rktvnews

पटना:’प्रकृति-राग’ के कृतात्मा कवि थे आचार्य कलक्टर सिंह ‘केसरी’ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

पटना:उद्योग विभाग ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को दिया औद्योगिक विकास का समग्र एवं भविष्य उन्मुख दृष्टिकोण।

rktvnews

भोजपुर : एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment