RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2024-25 के लिए सुझाव लेने हेतु राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों (विधानसभा युक्त) के वित्त मंत्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 22 जून।केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों (विधानसभा युक्त) के वित्त मंत्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।
इस बैठक में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, गोवा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड तथा सिक्किम के मुख्यमंत्री, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान तथा तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री, विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्री एवं अन्य मंत्री और राज्यों एवं केन्द्र-शासित प्रदेशों (विधानसभा युक्त) एवं केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
वित्त सचिव ने बैठक में सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। अधिकांश मंत्रियों ने भारत सरकार की ‘पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना’ की सराहना की तथा इसमें और आगे सुधार के लिए कुछ सुझाव दिए। प्रतिभागियों ने कुछ राज्य-विशिष्ट अनुरोधों के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के केन्द्रीय बजट में शामिल करने हेतु केन्द्रीय वित्त मंत्री को कई बहुमूल्य सुझाव भी दिए।
अपनी टिप्पणी में, केन्द्रीय वित्त मंत्री ने विकास को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु समय पर कर हस्तांतरण, वित्त आयोग के अनुदान और जीएसटी मुआवजे के बकाया के माध्यम से राज्यों को केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले समर्थन को रेखांकित किया। ‘पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना’ के संबंध में, श्रीमती सीतारमण ने इस तथ्य का उल्लेख किया कि जहां अधिकांश ऋण बंधनमुक्त हैं, वहीं इसका एक हिस्सा राज्यों द्वारा नागरिक-केन्द्रीय सुधारों और क्षेत्र-विशिष्ट पूंजी परियोजनाओं से सशर्त जुड़ा हुआ है। उन्होंने राज्यों से अपेक्षित मानदंडों को पूरा करके इन ऋणों का लाभ उठाने का अनुरोध किया।
केन्द्रीय वित्त मंत्री ने सभी प्रतिनिधियों को उनके इनपुट एवं सुझावों के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें केन्द्रीय बजट 2024-25 की तैयारी के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा उचित विचार का आश्वासन दिया।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने संवैधानिक संस्थाओं पर कुछ लोगों द्वारा अनुचित टिप्पणियाँ करने पर चिंता व्यक्त की।

rktvnews

प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी संगम में किया पुण्य स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति, शासकीय सेवक, केंद्र एवं राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष एवं सदस्य नहीं बन सकेंगे मतगणना एजेंट!भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना एजेंट नियुक्त करने को लेकर जारी किए निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव 2023- मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से तथा मतगणना दिवस पर सम्पूर्ण राज्य में सूखा दिवस घोषित।

rktvnews

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान’ का प्रचार अंतिम दौर में।

rktvnews

भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों का संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

Leave a Comment