RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

नारनौल: 24 को आईटीआई में जॉब मेला का आयोजन।

मेले में निपोन स्टील नीमराना व रोकमैन इंडस्ट्रीज बावल कंपनी लेंगी भाग।

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा)21 जून। स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आगामी 24 जून को जॉब मेले का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार 24 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इसमें निपोन स्टील नीमराना तथा रोकमैन इंडस्ट्रीज बावल कंपनी भाग लेंगी। सभी आईटीआई पास छात्र मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
इस विषय पर शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुदर्शन ने बताया कि इस जॉब मेले में हरियाणा के निवासी तथा हरियाणा से आईटीआई पास छात्र सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर आएं तथा फॉर्मल ड्रेस में 9 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में पहुंचकर इस जॉब मेले का लाभ उठाएं।

Related posts

मध्यप्रदेश:देश का विभाजन 20वीं शताब्दी की सबसे अधिक दु:खद और अत्यंत त्रासदीपूर्ण दुर्घटना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: आरा में 23 जुलाई को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा,की गई बैठक।

rktvnews

दरभंगा:सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 प्रथम चक्र का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझा रहा आरा रेड क्रॉस सोसायटी।

rktvnews

नयी दौड़ नयी सोच।

rktvnews

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईकेएसवी की कुलपति डाॅ. लवली शर्मा के कार्यों को सराहा।

rktvnews

Leave a Comment