RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:15 ग्राम हिरोईन के साथ 02 हिरोईन तस्कर गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 जून। भोजपुर पुलिस ने बुधवार को 15 ग्राम हिरोईन के साथ 02 हिरोईन तस्कर गिरफ्तार किया।
19 जून को समय करीब 18:00 बजे अपराह्न में भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरा नगर थानान्तर्गत गौसगंज में कुछ व्यक्ति हिरोईन की तस्करी कर रहे हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी तथा मादक पदार्थ तस्कर की गिरफ्तारी हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, आरा नगर थाना के नेतृत्व में पु०अ०नि० अरविन्द कुमार, आरा नगर थाना, प्रा०पु०अ०नि० सुरज कुमार, दोनो आरा थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जैसे ही गौसगंज स्थित उमेश माली के घर के पास पहुँचे तो देखा कि 02 व्यक्ति हिरोईन की तस्करी कर रहा है, पुलिस की टीम का आते देख हिरोईन तस्कर भागने लगे, जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से पकड़ा गया और विधिवत् तलासी लिया गया तो उसके पास से 15 पुड़िया हिरोईन बरामद किया गया तथा इसमें संलिप्त 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आरा नगर थाना कांड सं0-369/24, दि०-19.06.24, धारा-8 (c)/22(b)/25/29 NDPS Act. दर्ज किया गया।

बरामदगी

(1) हिरोईन-15 ग्राम

(ii) मोटरसाईकिल-01

गिरफ्तारी

(i) दिनेश कुमार, पे०-जयप्रकाश राय, सा० लोदीपुर थाना-मनेर जिला-पटना (ii) चंदन कुमार, पे० रामसहाय राम, सा० लोदीपुर थाना-मनेर जिला-पटना

Related posts

भोजपुर:महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर विद्यालय चंदा काजीचक में भारतीय भाषा उत्सव का हुआ रंगारंग समापन।

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अम्ब्रेला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: कुर्सी वालों ने मजदूरों को जाती- पार्टी में विभक्त किया।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक दिवसीय बैंकर्स वर्कशॉप फॉर वुमेन एंटरप्रेन्योरशिप फंड का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर विद्यार्थियों से बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान का सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment