RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण हेतु 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTVNEWS/पटना(बिहार )21 जून।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण हेतु 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
कार्यक्रम की शुरूआत में अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, पुलिस महानिदेशक आर०एस० भट्टी, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, स्पेशल ब्रांच सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, बजट श्री पारसनाथ, परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मजबूरियों में दम तोड़ता बचपन….

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मरीजों के लिए पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया।

rktvnews

सीकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को मिली पदोन्नति।

rktvnews

हनुमानगढ़:केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक।

rktvnews

बिहार भाजपा के बुलडोजर राज की प्रयोगशाला नहीं बनेगा : कुणाल

rktvnews

भोपाल:स्टेट बैंक साहित्य एवं कला परिषद की “पावस गोष्ठी” भूखों को रोटी दे, सूखे चेहरों पर नूरानी दे कारे मेघा पानी दे।

rktvnews

Leave a Comment