RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

रक्षा मंत्रालय पुनर्वास महानिदेशालय 21 जून, 2024 को वायु सेना स्टेशन, हिंडन में पूर्व सैनिक रोजगार मेला आयोजित करेगा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 जून।रक्षा मंत्रालय का पुनर्वास महानिदेशालय – डीजीआर 21 जून, 2024 को उत्तर प्रदेश के हिंडन (गाजियाबाद) स्थित वायुसेना स्टेशन के ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिक रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों और नियोक्ताओं को जोड़ना है, ताकि पूर्व सैनिकों (ईएसएम) को रोजगार का दूसरा अवसर मिल सके। देश भर से तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिक इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। मेले में लगभग 40 कॉरपोरेट कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है जो पूर्व सैनिकों को फील्ड जॉब, प्रशासनिक कार्य, डेस्क जॉब, संस्थागत सुरक्षा और संबंधित कार्यों जैसी विभिन्न नौकरियों की पेशकश करेंगे।
रोजगार मेला स्थल पर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पंजीकरण होगा। पंजीकरण के लिए पूर्व सैनिकों को अपना पहचान पत्र और नवीनतम बायो-डेटा की पांच प्रतियां फोटो के साथ लानी होंगी। मेले में बाधा रहित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न नौकरियों के अवसर मिल सकेंगे।
इस संबंध में पूछताछ और सहायता के लिए वारंट अधिकारी एस.के. सिंह से 9311720898 और और जूनियर वारंट अधिकारी यू.सी.मोहंता से 7030595754 पर संपर्क कर सकते हैं। कंपनी/कॉर्पोरेट्स/नियोक्ता www.dgrindia.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और अपने स्टॉल बुक कर सकते हैं। किसी भी अन्य पूछताछ के लिए वे संयुक्त निदेशक (एसई और सीआई), पुनर्वास महानिदेशालय पश्चिम ब्लॉक IV, आर.के.पुरम, नई दिल्ली-110066 से 011- 20862542 टेलीफोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या
seopadgr@desw.gov.in , drzclkw@desw.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

Related posts

रायपुर:जंगली जानवरों के हमलों को रोकने दिल्ली में किसान सभा देगी धरना : छत्तीसगढ़ के पीड़ित भी लेंगे हिस्सा

rktvnews

देहरादून: प्रदेश में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों के खिलाफ सख्त अभियान की शुरूआत।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों से बातचीत की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बाबा साहेब आंबेडकर की कल्पनाओं को साकार करता मध्यप्रदेश।

rktvnews

तेल-डॉलर संबंध और विश्व अर्थव्यवस्था !

rktvnews

Leave a Comment