RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने की नगर पंचायत, इटाढी के कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTVNEWS /बक्सर ( बिहार)20 जून।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा नगर पंचायत, इटाढी के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई। समीक्षोपरांत निम्न निर्देश दिए गएः-
इटाढी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सफाई कर्मियों के कार्यों पर निगरानी रखने हेतु एवं नगर पंचायत के प्रमुख चौक-चौराहों पर बोर्ड से प्रस्ताव पारित कराते हुए सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया।
इटाढी नगर पंचायत के सौन्दर्यीकरण हेतु स्ट्रीट लाईट, पोल पर लाइटिंग एवं उच्च गुणवतापूर्ण साईनेज लगवाने हेतु कार्य योजना तैयार कर बोर्ड की स्वीकृति के पश्चात विभागीय नियमानुसार कार्य कराने का निर्देश दिया गया।
इटाढी नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले तालाब/पोखर इत्यादि को बोर्ड की स्वीकृति के पश्चात सौन्दर्यीकरण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही इटाढी नगर पंचायत के कर्मिशियल क्षेत्रों में दिन में कम से कम दो बार साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि इटाढी नगर पंचायत अंतर्गत आवश्यकतानुसार विभागीय निर्देशानुसार एवं बोर्ड से सहमति उपरांत कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भोजपुर : टेम्पो पर शराब ले जाते चार गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

बिहार:मंत्री परिषद की बैठक,149 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति।

rktvnews

बक्सर डीएम ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

बिहार:पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना!राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

कैबिनेट ने 2023 से 2027 तक नवोन्मेष, एकीकरण और 2.0 (सिटीज 2.0) को बनाए रखने के लिए सिटी इन्वेस्टमेंट्स को मंजूरी दी

rktvnews

Leave a Comment