RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आपराधिक मामले में रिहा हो जाने भर से कर्मचारी को सेवा में बहाली का हक नहीं : सुप्रीम कोर्ट।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि केवल र‌िहाई (acquittal) किसी कर्मचारी को सेवा में बहाली का अधिकार नहीं देती है। जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को रिहा या बरी किया जाता है तो स्पष्ट रूप से यह अनुमान नहीं लगाया जा सकता है कि उसे गलत तरीके से शामिल किया गया था या उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। मामले में याचिकाकर्ता को जम्मू-कश्मीर एग्जक्यूटिव पुलिस में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। हालांकि बाद में नियुक्ति आदेश को इस आधार पर रद्द कर दिया गया कि याचिकाकर्ता एक आपराधिक मामले में शामिल था और चार दिनों तक गिरफ्तार रहा था। उसने जानबूझकर उक्त जानकारी को छुपाया था।नियुक्ति रद्द करने के खिलाफ दायर रिट याचिका को खारिज करते हुए, जम्मू एंड कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस विभाग के पदानुक्रम में सर्वोच्च अधिकारी पुलिस महानिदेशक की ओर से अपीलकर्ता को पुलिस बल में शामिल करने की उपयुक्तता पर दिए गए निर्णय पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष यह तर्क दिया गया कि याचिकाकर्ता के खिलाफ जारी आपराधिक मुकदमे में, अभियोजन पक्ष जांच अधिकारी की जांच करने में विफल रहा था। उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित भी नहीं किया जा सका था, इसलिए उक्त मामले में उसे बरी करना आवश्यक था। इसे सम्मानजनक रिहाई के रूप में माना जाना चाहिए।

Related posts

उपायुक्त ने रात्रि निरीक्षण कर कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

rktvnews

नवादा डीएम की अध्यक्षता में योजनाओं की ऑडिट की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार की कोसी-मेची अंतर्राज्यीय लिंक परियोजना की निविदा में भ्रष्टाचार के आरोप; पूर्व सांसद डॉ. सूरज मंडल ने की सीबीआई जांच की मांग।

rktvnews

भोजपुर:यातायात और विजिबिलिटी को बेहतर करने के लिए हाई मास्ट लाइट लगा।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय फलक पर मिलेगी पहचान :मुख्य सचिव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment