RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मैं अभी भी आरा का प्रतिनिधि हूं और विकास कार्य होता रहेगा : पूर्व सांसद आर के सिंह

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)16 जून।पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह पूर्व आरा सांसद आर के सिंह रविवार को आरा पहुंचे।आरा सर्किट हाऊस मे उनके आगमन को सुनकर भोजपुर जिला के सभी क्षेत्रो से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)के हजारो कार्यकताओ और समर्थको का भीड़ जुट गया था। आर के सिंह का सर्किट हाउस के गेट पर पहुंचते ही समर्थकों ने उनके स्वागत मे फूल-माला,अंगवस्त्र ,गुलदस्ते प्रदान किए। इस दौरान कार्यकर्ता और समर्थको ने आरा का विकास पुरूष जिंदाबाद, आर.के.सिह जिंदाबाद, देखो-देखो कौन आया..शेर आया,भोजपुर का तकदीर आर के सिंह,भारत माता की जय,तुम मत घबराना, हम आपके साथ है आदि अनेको नारे लगाए गए।
पूर्व सांसद घुम-घुम कर सभी कार्यकताओ और समर्थको से मिलते रहे। उक्त समय भावुक का भी समय रहा,जब भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अनेको कार्यकताओ और समर्थकों के आँखो मे आँसू निकल रहे थे। लोगो के बीच पश्चताप भी था कि जिला का विकास को हरा दिया गया।कार्यकताओ और समर्थको द्वारा फिर से जिला का प्रतिनिधित्व करने और मंत्री बनने की बात कही गई।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता और समर्थकों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि मै अभी भी आरा का प्रतिनिधि हूँ। मेरे द्वारा स्वीकृत सभी कार्य पूर्ण होंगे।मै हमेशा आपलोगो के दिल मे रहूँगा और आपलोग हमारे दिल मे रहेंगे।आपलोगो ने मुझे 2014,2019 दो बार मौका दिया और 2024 मे भी साढे चार लाख जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।मै हमेशा आपलोगो का सेवा करता रहूँगा। इस बार इतनी भीषण गर्मी मे भी भोजपुर जिला की जनता ने भाजपा सहित एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी और मेरे लिए पार्टी का झंडा बुलंद किया,इसके लिए मै आप सभी जिले वासियो का आभार व्यक्त करता हूँ। साथ मे उन्होने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव मोदी जी को देश के प्रधानमंत्री बनाने के लिए था,और नरेन्द्र मोदी विश्वस्तरीय नेता है। राजद और माले द्वारा जनता को यह कभी नही बताया गया कि देश का चुनाव है,प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है।वे केवल लोगो को जाति के नाम पर बरगलाया और लोगो ने जाति के नाम पर वोट किया,जबकि नरेन्द्र मोदी सबसे बड़ा अतिपिछडो का नेता है,जिसे आपलोगो ने जनता को नही बताया। बिहार जातिवाद के कारण ही पिछड़ा है।जाति के नाम पर ऐसे प्रतिनिधि का चुनेंगे,जो चरित्रहीन और भ्रष्टाचारी होगा।उसके बाद स्कूल मे शिक्षक नही आएँगे,अस्पताल मे डाँक्टर नही आएँगे तो लोगो का विकास कैसे होगा।आप सभी को इस चुनाव से सबक ले कर बिहार प्रांत के चुनाव मे सजग रहना होगा,क्योकि बिहार का चुनाव देश के लिए नही आपके लिए होगा,आपका भविष्य कैसा होगा यह तय करेगा। विपक्षियों के बरगलाने पर अपने जाति के नाम पर वोट मत किजिएगा।उनका डटकर मुकाबला करना है और 2025 मे मुँहतोड़ जवाब देना है।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान,विधानपार्षद जीवन कुमार सहित एनडीए घटक दलो के नेता,कार्यकर्ता और समर्थक थे।
उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में हजारीबाग रोड (सरिया) केशवारी स्टेशन के बीच L.C. No. 20BT पर ROB पहुँच पथ निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

उज्जैन:ग्राम पंचायतों के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन पंचायत भवन में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे : कलेक्टर

rktvnews

वित्त वर्ष 2024 में खनन क्षेत्र में रिकॉर्ड उत्पादन,प्रमुख खनिजों और एल्युमीनियम धातु के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन की मासिक बैठक ,450 करोड रुपए की धनराशि से जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्य।

rktvnews

भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन संपन्न।

rktvnews

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर ने वसंत कुंज में आजीवन सदस्य मिलन समारोह आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment