
RKTV NEWS/ नई दिल्ली 03 अक्टूबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मॉरिटानिया, लक्जमबर्ग, कनाडा और स्लोवेनिया के दूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए।
जिन लोगों ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये, वे थे
1. मॉरिटानिया के राजदूत अहमदौ सिदी मोहम्मद
2. लक्ज़मबर्ग के ग्रैंड डची के राजदूत क्रिश्चियन बीवर
3. कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर
4. स्लोवेनिया के राजदूत टोमाज़ मेनसिन
