RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

47वां सिविल लेखा दिवस कल नई दिल्ली में मनाया जायेगा।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली, 47वां सिविल लेखा दिवस कल नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में मनाया जाएगा। इसी दिन भारतीय सिविल लेखा सेवा की स्थापना की गई थी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय वित्त सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन भी समारोह के दौरान दर्शकों को संबोधित करेंगे।

भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) का गठन 1976 में लोक वित्तीय प्रशासन में एक ऐतिहासिक सुधार के परिणामस्वरूप किया गया था, जब केंद्र सरकार के खातों के रखरखाव को लेखा परीक्षा से अलग कर दिया गया था। नतीजतन, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया था। लेखा परीक्षा से खातों को अलग करने और विभागीय खातों का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एक मार्च, 1976 को राष्ट्रपति द्वारा दो अध्यादेश — नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कर्तव्य, शक्तियां और सेवा की शर्तें) संशोधन अध्यादेश और संघ लेखा विभागीकरण (कार्मिक का स्थानांतरण) अध्यादेश, 1976 लागू किए गए थे। इसी उपलक्ष्य में, हर साल एक मार्च को संगठन अपना स्थापना दिवस मनाता है।

Related posts

भोजपुर : सूहिया भागङ में नाव पर से शराब बरामद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 84वें सीआरपीएफ दिवस परेड के लिए सीआरपीएफ को बधाई दी।

rktvnews

देश, मानव-वन्यजीव-पर्यावरण पर जूनोटिक संक्रमण के जोखिमों को कम करने के लिए एक अग्रणी अंतर-मंत्रालयी वैज्ञानिक अध्ययन शुरू करने के लिए तैयार है।

rktvnews

दरभंगा:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

दुमका:समाहरणालय सभागार में तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment