RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

भोजपुर:भीषण गर्मी मे पानी और बिजली के लिए मची हाहाकार के बीच सड़कों पर उतरी आरा की जनता:क्यामुद्दीन अंसारी

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)12 जून।आज अहले सुबह पानी और बिजली के सवाल पर आरा मछुआटोली मोड़ पर महिला एवं पुरुषों ने रोड़ जाम कर दिया। बताया गया की लगभग एक माह से मछुआटोली पानी टंकी का मोटर जल गया था.नगर आयुक्त और मेयर से शिकायत करने के बावजूद निगम प्रशासन लापरवाह बना रहा जनता पानी के लिए त्राहिमाम करती रही ,जिससे आक्रोशित मुहल्ला वासियों ने भीषण गर्मी मे पानी और बिजली के लिए मची हाहाकार के बीच सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया।.मछुआटोली आरा की जनता के सड़क पर प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने किया।
मछुआटोली पानी टंकी के मोटर बदलने और बिजली के सवाल पर सबसे पहले भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने मोबाइल से बुडको के पदाधिकारी अनामिका से बात करने कोशिश की,नगर आयुक्त, आरा मेयर,आरा अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला पदाधिकारी से बात करने की कोशिश की दूरभाष से किसी भी पदाधिकारी से बात नहीं होने के बाद आक्रोशित मुहल्ला वासियों ने मछुआटोली मोड़ पर सड़क जाम कर दिया. पानी और बिजली के सवाल पुरजोर तरिके से उठाए गये.
रोड़ जाम को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा शहर के मछुआटोली, अबरपुल, भलुहीपुर, बेगमपुर, अहिरपुरवा सहित सम्पूर्ण आरा मे पिने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है पर आरा शहर के पानी सपलायी की एजेंसी बुडको मुख्यमंत्री के करीबी लोगों का है इसलिए बुडको के अधिकारी किसी भी वार्ड पार्षद की बात नहीं सुनते.यह कम्पनी नल-जल योजना को लूट व भ्रष्टाचार की योजना मे तब्दिल हो गयी है.आरा शहर मे पानी पहुंचाने मे बिहार सरकार और आरा नगर निगम प्रशासन पुरी तरह से विफल है.
भाकपा माले नेता ने कहा कि पानी और बिजली के समस्या मे सुधार के लिए पार्टी जोरदार आंदोलन चलाएगी.धंटो रोड़ जाम के बाद जिला पदाधिकारी और आरा अनुमंडल पदाधिकारी से दूरभाष पर बात हुई और आरा नगर आयुक्त सड़क जाम स्थल पर आकर दो दिन मे मोटर बदलने,पानी और बिजली की समस्या दूर करने का आश्वासन दिए तब जलाकर लोग सड़क जाम वापस लिए.वही धरहरा मे बिजली के सवाल पर भी लोग सड़क पर उतर गये.
आज के सड़क जाम का नेतृत्व भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, ने किया,कुछ देर बाद वार्ड पार्षद जाकिर साहब भी आए.इस सड़क जाम मे सामिल लोगों मे शहिदा खातुन, जमीला खातुन, आसमा खातुन, सितारा खातुन, अखतरी खातुन, संजु देवी, संजय कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार, मो.तनवीर,मो.इब्राहीम, मो.महमुद थे।

Related posts

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय में ध्वाजारोहण किया।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने एनसीसी पूर्व छात्र संघ की शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

आधुनिक शिक्षा प्रदान करते हुए सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए नए भारत में अधिक गुरुकुलों की आवश्यकता है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

पांचवी शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ती रही भीड़।

rktvnews

रायपुर : बड़ेडोंगर में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने लिखी आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत।

rktvnews

बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने हेतु उद्योग विभाग की समीक्षा एवं औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment