RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उज्जैन:जनसुनवाई : कैंसर पीड़ित का आयुष्मान कार्ड त्वरित बनाने के निर्देश

कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आये 140 से अधिक आवेदनों पर कार्यवाही के निर्देश दिये।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)11 जून।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में जनसुनवाई में आये विभिन्न मामलों के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये एवं प्रकरणों का त्वरित निराकरण के लिये कहा।
ग्राम पालखंदा निवासी विजय परमार की पुत्री उर्वशी परमार ने आवेदन देकर उच्च शिक्षा के लिये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निवेदन किया। इस पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा नोडल प्राचार्य महाविधालय को आवश्यक कार्यवाही करने के लिये लिखा गया।
मक्सी रोड निवासी संभाजीराव पिता बसंतराव की पत्नी मंगला देशमुख ने आवेदन दिया कि उनके पति कैंसर से पीड़ित है, जिनका आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उन्होंने कलेक्टर के समक्ष आयुष्मान कार्ड बनवाने का निवेदन किया। इस पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सीएमएचओ को त्वरित रूप से आयुष्मान कार्ड बनाकर कैंसर पीड़ित को उपचार के व्यय में सहायता दिये जाने के निर्देश दिये।
न्यू इंदिरा नगर नागझिरी निवासी रिंकी पति स्व.अर्जुन माली द्वारा आवेदन दिया कि उन्हें ससुराल वाले गाली देते हैं, जान से मारने की धमकी देते हैं और घर से बेदखल कर दिया है। उन्होंने निवेदन किया कि उनके दहेज का सामान और जेवर आदि उन्हें वापस दिलवाये जायें। इसी के साथ उन्हें जीवन यापन के लिये आर्थिक सहायता भी दिलवाई जाये। इस पर कलेक्टर ने महिला बाल विकास को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बिरलाग्राम नागदा निवासी रामप्रसाद यादव द्वारा आवेदन देकर शिकायत की कि उनके भूखण्ड पर अवैधानिक रूप से कब्जा कर उक्त प्लाट पर गार्डन निर्माण कर दिया गया है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा एसडीएम नागदा को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
स्वाति विहार नानाखेड़ा निवासी महिला कृषक निर्मला पति बलराम कछावा ने आवेदन देकर बताया कि उनकी भूमि पर बोई हुई खड़ी फसल शरारती तत्वों द्वारा नष्ट करने की धमकी दी गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार बड़नगर और कोठी महल को निर्देशित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
ग्राम लिंबास तहसील बड़नगर निवासी सीताराम पिता गंगाराम द्वारा आवेदन देकर बताया गया कि उनकी भूमि पर आरोपियों द्वारा भवन निर्माण किया गया है। आरोपीगण आयेदिन उनसे विवाद करते हैं, जिससे गांव की शान्ति भंग होती है। इस पर श्री सिंह द्वारा थाना प्रभारी भाटपचलाना को मामले पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना, अपर कलेक्टर एमएस कवचे व अन्य जिला अधिकारियों द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों ने संभाली कमान मतदान करने के लिए कर रही हैं मतदाताओं को जागरूक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 अप्रैल 24

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 नवंबर 24

rktvnews

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 15 से 21 जून, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

भोपाल:महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment