RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जॉर्ज कुरियन ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।जॉर्ज कुरियन ने आज यहां अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्री कुरियन को राष्ट्रपति द्वारा 09 जून, 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी। सचिव श्रीनिवास कटिकिथला और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री कुरियन का स्वागत किया।
श्री कुरियन एट्टुमानूर के नाम्बियाकुलम के रहने वाले हैं। श्री कुरियन एलएलबी स्नातक हैं और मास्टर ऑफ आर्ट्स में स्नातकोत्तर हैं। वह सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करते हैं। इससे पहले, उन्होंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए, श्री कुरियन ने यह अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वह देश के अल्पसंख्यक समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

मोटापा-रोधी ओरल दवा कार्यक्रम में RenaissThera ने हासिल की शोध की अहम उपलब्धि।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, युवा संसदीय लोकतंत्र के प्रहरी हैं।

rktvnews

सूचना एवं संचार मंत्रालय में सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने भारत टेलीकॉम 2024 में भारत 5 जी पोर्टल और वेंचर कैपिटलिस्ट/निवेशकों की बैठक का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोपाल:फ्रूट फारेस्ट्री योजना से महिलाओं को मिलेगा स्व-रोजगार : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, नित्यानंद राय ने राहुल- तेजस्वी को बताया विदेशी घूसपैठियों का संरक्षक।

rktvnews

Leave a Comment