RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रल्हाद जोशी ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण किया।

श्रीपद येसो नाइक ने राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।प्रल्हाद जोशी ने आज अटल अक्षय ऊर्जा भवन में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री के अपने पोर्टफोलियो के अलावा केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इसके अलावा श्रीपाद येसो नाईक ने भी आज नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला।
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव भूपेन्द्र सिंह भल्ला सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्रियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मीडिया के साथ बातचीत में भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। साथ ही, इस क्षेत्र में विकास की विशाल संभावनाओं को रेखांकित किया। इसके अलावा उन्होंने देश की बढ़ती ऊर्जा मांगों और पर्यावरणीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा पहल को आगे बढ़ाने में सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
इसके बाद केन्द्रीय मंत्री को विद्युत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी और उनके साथ बैठक की।

Related posts

शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण कार्य की स्थिति का एनएचएआई के चेयरमैन ने लिया जायजा और संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दुमका:राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव–2026 के पांचवें दिन कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित लाभार्थियों के ई केवाईसी और बैंक खाते की अंतिम तिथि 30 सितंबर।

rktvnews

चतरा: सांसद चतरा-सह-जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक की गई।

rktvnews

“द कॉटेज” ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता महिला शिल्पकारों की कृतियों को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment