RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है: रघुपति यादव

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)10 जून।संदेश विधानसभा क्षेत्र के रामपुर मिल्की (बामपाली) गांव में विद्या क्लब रामपुर मिल्की द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मैच का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बडहरा रघुपति यादव ने अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और विजेता टीम को विनर कप देकर हौसला अफजाई किया! रघुपति यादव ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है हार जीत से घबराने की जरूरत नहीं बल्कि और मन लगाकर मेहनत करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा की अच्छे खिलाड़ियों को हमेशा सम्मान देने की जरूरत है चाहे वह जीते या ना जीते। रघुपति यादव ने कहा कि मैं हमेशा युवा नौजवान खिलाड़ियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर और कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हूं और हमेशा उनके सहयोग में साथ देने के लिए सेवा में सदैव तत्पर रहता हूं! मेरी कामना है की युवा खिलाड़ी गांव गवई से निकलकर अच्छे मुकाम को हासिल करें ताकि गांव समाज जिला प्रदेश का नाम रोशन हो! मुख्य अतिथि रघुपति यादव के साथ सत्येंद्र सिंह पूर्व पंचायत समिति बामपाली, मनोज पांडेय , अशोक यादव, कमलेश कुमार, मौजूद रहे।
वही कमेटी सदस्यों में मुख्य रूप से चंदन पांडेय, प्रकाश पांडेय, नौशाद आलम मौजूद रहे!
धनू टीम और आजाद टीम के बीच शानदार फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें 12, 12 ओवर का मैच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए धनु टीम ने 104 रन मारा और दूसरी आजाद टीम ने आठ ओवर में ही 105 रन मारा कर जीत हासिल कर लिया।
मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ़ द सीरीज आजाद टीम को ही मिला।

Related posts

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवांत लाभों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रोटी…! :सुनील कुमार चौधरी

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर धोखाधड़ी के प्रति प्रदेशवासियों से की सर्तक रहने की अपील।

rktvnews

पटना: बिहार सरस मेला:रविवार को दिखा मेले के प्रति लोगों का रुझान,80 हजार से ज्यादा लोगों ने उठाया लुफ्त।

rktvnews

भोपाल:झुककर मुझे पिलाओ पानी, बालकनी का मैं गमला हूँ…

rktvnews

केजरीवाल की राह पर pk के पदचिन्ह।

rktvnews

Leave a Comment