RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आभा (एबीएचए) की स्कैन और शेयर सेवा ने देशभर में 3 करोड़ बाह्य रोगी विभाग पंजीकरण की सुविधा प्रदान की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 जून।राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने आभा-आधारित स्कैन और शेयर सेवा के माध्यम से बाह्य-रोगी विभाग (ओपीडी) पंजीकरण के लिए 3 करोड़ से अधिक टोकन तैयार करके स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में अपने मिशन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है।
सेवा को और अधिक अपनाने के लिए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना (डीएचआईएस) के माध्यम से ‘स्कैन और शेयर’ लेनदेन और इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करता है। डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना (डीएचआईएस) के बारे में अधिक जानकारी https://abdm.gov.in/DHIS पर उपलब्ध है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) स्वास्थ्य सेवाओं तक रोगियों की पहुँच बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठा रहा है। ‘स्कैन और शेयर’ सेवा अब सार्वजनिक अस्पतालों के फ़ार्मेसी काउंटरों पर भी लागू की जा रही है और इसे प्रयोगशाला सेटिंग्स में विस्तारित करने की योजनाएँ चल रही हैं। इसके अतिरिक्त, क्यू आर कोड के साथ नागरिकों की सुविधा का लाभ उठाते हुए ‘स्कैन और भेजें’ और ‘स्कैन और भुगतान’ जैसी आगामी सेवाएँ शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। ‘स्कैन और भुगतान’ सेवा रोगियों को सीधे उनके ऐप के माध्यम से उनके लिए निर्धारित जांच या दवाओं के लिए भुगतान करने में सक्षम बनाएगी, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं पर भुगतान के लिए लाइनों में प्रतीक्षा करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। इसी तरह, ‘स्कैन और भेजें’ सेवा शीघ्र ही रोगियों को किसी सुविधा (अस्पताल या फार्मेसी) में सुविधाजनक रूप से क्यूआर कोड स्कैन करने और अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड (पर्चे या लैब रिपोर्ट सहित) भेजने की सुविधा प्रदान करेगी।

Related posts

पटना:नये जन-सम्पर्क अधिकारियों के लिए सशक्त मीडिया प्रबंधन और बेहतर मीडिया समन्वयन आधारित एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

भारत–केन्या संयुक्त व्यापार समिति की 10वीं बैठक नैरोबी में आयोजित, द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर जोर

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी क्रिसमस की बधाई व शुभकामनायें।

rktvnews

राजस्थान इन्वेस्ट समिट 2024’’ प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा: प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग।

rktvnews

पुजारी संत केशव दास जी की प्रथम पुण्यतिथि 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन बड़ी मठिया में।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण-भादौ मास में आयोजित होने वाली श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत एकल कथक व समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

Leave a Comment