RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलामनोरंजनराष्ट्रीय

होली मिलन समारोह में गुलाल के रंगो संग गायकों के संगीत की ध्वनि ने समां बांधा।

मुक्तेश्वर उपाध्याय,धनी पांडे और कमलेश व्यास ने गाया फगुआ।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान आरा द्वारा होली मिलन समारोह पटेल बस पड़ाव में पत्रकारों और साहित्यकारों के नेतृत्व में भव्य फगुवा गायन होली मिलन का आयोजन किया गया जिसमें एक से बढ़कर कलाकारों ने बढ़ चढ़ कर के हिस्सा लिया जिसमें मुक्तेश्वर उपाध्याय,कमलेश्वर पासवान और धनी पांडेय ने अपने गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया गुलालों के रंग में इनके संगीत की ध्वनि आविष्मरणी थी।गायक मुक्तेश्वर उपाध्याय ने अपना होली गीत बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में होली खेलत है एवं गोरिया करके सिंगार अंगना में पिसेली हरदिया ,गायक धनी पांडे ने शिव सती खेले फाग आ हे लाल शिव सती खेले फाग आहे ,
डमरू बजावत बैला चरावत शिव सती खेले फाग।
आमवा के डलिया प बोलेले कोयलिया होलीया आईल ऐ राजा जी, कहिया लेके अईब डोलिया होलिया आईल ऐ सैइया जी,ने सुमिरत श्री भगवान यही सुमिरत सब काम बोलो तो है एवं निक लागे मरद भोजपुरिया सखी एवं कमलेश व्यास ने पनिया लाले लाल पनिया लाले लाल ए गौरा हमरो के चाही एवं लाली चुनरी में लहर मारे गाकर फागुन रोशनी से सराबोर कर दिया।वही संस्थान की तरफ से गायक मुक्तेश्वर उपाध्याय को मूर्ख बोका पंडित ,गायक कमलेश्वर ब्यास को मूर्ख युवा सम्राट तो गायक धनी पांडेय को मूर्ख लौंडा की होलिय उपाधियों से अलंकृत किया गया।

Related posts

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘पुरालिपि’ पर कार्यशाला; 2500 वर्ष पुरानी भाषाओं को सीखने का मिलेगा मौका।

rktvnews

भोजपुर:एजुकेशन हब लाइब्रेरी का राजेश्वर पासवान ने किया हुआ उदघाटन।

rktvnews

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने नई दिल्ली में दक्षिण कोरिया गणराज्य के गृह एवं सुरक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गठित चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी को लेकर दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे ईवीएम की प्रथम स्तरीय जाँच की प्रगति का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment