RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलाराष्ट्रीयसाहित्य

भिखारी ठाकुर मंच का सौंदर्यीकरण ऐतिहासिक पहल-पत्रकार नरेन्द्र सिंह

जनप्रतिनिधियों द्वारा संस्थान का सम्मान कलाकारों और साहित्यकारों का सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह होली मिलन सह महामूर्ख सम्मेलन के शुभ अवसर पर भिखारी ठाकुर प्रतिमा स्थल एकता मंच पर कार्यक्रम चल रहा था। रंग गुलाल के बीच होली गीत और एमएलसी की उद्घोषणा से होली बनी और रंगीन ।ये बातें बताते हुए भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष सह वरीय पत्रकार नरेन्द्र सिंह ने कहा की आज मुझे बहुत ही खुशी और आत्मिक संतुष्टि मिली है। वर्षो की तपस्या,सामाजिक तथा सामुहिक मांग की पूर्ति हुई। मैं हृदय से एम एल सी राधाचरण साह ऊर्फ सेठ जी को बधाई देता हूं। उन्होंने महापौर इंदू देवी के द्वारा संस्थान और बस पड़ाव की समस्याओं का निदान करने का आश्वासन,और उप महापौर प्रतिनिधी सरोज सिंह के द्वारा हफ्ते भर में प्रतिमा स्थल पर प्रकाश की व्यवस्था कराने को लेकर भी आभार व्यक्त किया और कहा की जन प्रतिनिधियों के संस्थान के प्रति इस घोषणा से भोजपुर जनपद के कलाकारों और साहित्यकारों की गरिमा को सम्मान मिला।जिसके कारण अब होली और भी रंगीन हो गई है।इस वार्षिक कार्यक्रम के साक्षी सैकड़ों लोग बने।

Related posts

लोजपा रामविलास भोजपुर विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता बने चदेश्वर राय।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समाजसेवी स्वर्गीय मोहनलाल पांचाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

रायपुर : राज्य सूचना आयोग में ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने शहीद को अर्पित की श्रद्धांजलि,पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक,शहीद के पुत्र को गोद में ले हुई भावुक।

rktvnews

इंदौर में लोकसभा निर्वाचन के लिये 18 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का संगठन चुनाव की तैयारी शुरू, भोजपुर जिला संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment