RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

रघुपति यादव ने किया बक्सर और भोजपुर कलाकारों के क्रिकेट मैच का उद्धघाटन।

खेल एक दूसरे को प्रेम से जोड़ता है- रघुपति यादव।

आरा/भोजपुर(अनिल सिंह)आरा विधानसभा क्षेत्र के बलुआ (बेलघाट) में, सिंह क्रिकेट क्लब बलुआ के द्वारा आरा और बक्सर के कलाकारों के बिच मैच का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक सह पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव शामिल हुए और फीता काट मैच का शुभारंभ कराया। साथ स्थानीय मुखिया फंटू सिंह जी भी अतिथि के रुप मे शामिल रहे अतिथिय संबोधन में रघुपति यादव ने कहा कि सबसे पहले कमिटी के तमाम युवाओं को दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने मुझे बुलाकर जो मान सम्मान दिया इसके लिए मैं हमेशा आजीवन आभारी रहूंगा,साथ ही उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। रघुपति यादव ने कहा कि खेल एक दूसरे के प्रेम को जोड़ता है और इससे खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार होता है इसलिए ऐसे आयोजन होने चाहिए गांव स्तरों पर ताकि गांव से खिलाड़ी बड़े स्तर तक जाएं और अपना और अपने समाज गांव का जिला का नाम रौशन करें सभी खिलाड़ियों के साथ हमारी शुभकामनाएं हैं युवा ही इस देश का भविष्य हैं और इस देश की जिम्मेवारी गांव समाज की जिम्मेवारी युवाओं पर ही निर्भर है युवा चाहे तो क्या नहीं हो सकता है ऐसे में मैं आग्रह करना चाहता हूं सभी खिलाड़ियों से और आयोजकों से कि आप लोग समाज को जोड़कर रखिए ताकि प्रेम की गंगा सबके दिल में बहती रहे। 12-12 ओवर का मैच आरा और बक्सर के बीच खेला गया बक्सर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का लक्ष्य दिया था पीछा करते-करते भोजपुर टीम 165 रन से पराजित हो गई । मैन ऑफ द मैच बक्सर टीम के मुनि आनंद को दिया गया।आयोजन करता में नीरज सिंह जी, गौतम सिंह जी, एंकर मंतोष सिंह जी, पिंटू जी, संतोष जी, धनंजय जी, निशू जी, शिव जी, अमित जी,छोटू जी आर्यन जी,और इस अवसर पर गीतकार जख्मी जितेंद्र जी, अजीत हलचल जी, कृष्णनंदू यादव जी, सोनू ओझा जी, आदि सम्मलित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:बैगा परिवारों को पीएम जन-मन योजना से दिलाएं पक्का आवास : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:जैन कालेज में वीकेएसयू का अंतर महाविद्यालय पुरुष महिला कुश्ती प्रतियोगिता 24 – 25 का हुआ आगाज।

rktvnews

सरिस्का टाईगर रिजर्व में दो शावकों के जन्म होने पर बाघों की संख्या 30 हो गई है।

rktvnews

भोपाल:झुककर मुझे पिलाओ पानी, बालकनी का मैं गमला हूँ…

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त ने सारठ प्रखंड का किया निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित,सौंपे गए नियुक्ति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment