RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:विधिक जागरूकता शिविर किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)03 जून।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन केवटी प्रखंड के जलवारा पंचायत में किया गया।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता (प्रो बोनो) अजय कुमार साहू ने कहा कि आपराधिक घटनाओं में पीड़ित व्यक्ति एवं उनके आश्रितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम बनाया गया है।
इस स्कीम में कई अपराध जैसे हत्या, बलात्कार, एसीड अटैक, गंभीर चोट आदि के पीड़ित को मुआवजा दिया जाता है।
उन्होंने माननीय सुप्रीम कोर्ट में दिनांक 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत एवं व्यवहार न्यायालय दरभंगा में दिनांक 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया।
मौके पर पीएलवी निलाम्बर मिश्र सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की उद्घाटन फिल्म ‘कैचिंग डस्ट’ के कास्ट एंड क्रू ने मीडिया से बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर:विजयोत्सव की पूर्व संध्या पर महाराजा महाविद्यालय में लगाई जायेगी अभिलेख प्रदर्शनी।

rktvnews

मिट्टी के दीये जलाएँ, प्रदूषण को दूर भगाएँ और परंपरा भी जीवंत बनायें।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अलवर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

rktvnews

छत्तीसगढ: मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद।

rktvnews

भोजपुर:प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में किसानों को कृषि विभाग द्वारा अनुदानित मूल्य पर उपलब्ध कराए गए कृषि यंत्र।

rktvnews

Leave a Comment