RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:हीट वेव के बचाव के लिए प्रशासन ने लगाया मीठा व शीतल पेयजल वितरण शिविर।

शीतल पेयजल का निरीक्षण करती डीसी मोनिका गुप्ता।

डीसी मोनिका गुप्ता ने किया निरीक्षण, लोगों को हीट वेव से बचने की दी सलाह।

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा )02जून। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शनिवार को महावीर चौक पर जिला प्रशासन की ओर से जनहित में हीट वेव के बचाव के लिए लगाए गए मीठे व शीतल पेयजल वितरण शिविर का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों से बातचीत भी की। जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से यह शिविर गर्मी के मौसम के दौरान लगातार जारी रहेगा।
इस मौके पर डीसी ने कहा कि इस बार बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है। इसी बात के मद्देनजर जिला प्रशासन का प्रयास है कि कहीं भी पेयजल के कारण किसी को परेशानी ना हो।
उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि वे जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। अपने साथ पानी की बोतल साथ रखें। दिन में बार-बार पानी पिएं। नींबू पानी जरुर पीएं। वहीं लस्सी का भी प्रयोग करें। जब भी घर से बाहर निकलें तब अपने सिर पर कपड़ा रखकर निकलें ताकि सीधे सूरज की रोशनी सिर पर ना पड़े। साथ ही उन्होंने जरुरत अनुसार ओआरएस इस्तेमाल करने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिन लू चलने की संभावना जताई है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि नागरिक विशेष सावधानी बरतें व अपना बचाव करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुरूप तापमान अधिक होने की स्थिति में कड़ी मेहनत का कार्य न करें।
इसके अलावा शरीर में पानी की कमी करने वाले चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय जैसे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। उच्च प्रोटीन युक्त व बासी भोजन न खाएं। कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचानें। यदि आप बीमार महसूस करें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
इसके बाद डीसी ने रोटरी क्लब की प्याऊ तथा रसोई का भी निरीक्षण किया तथा यहां पर लोगों की सेवार्थ किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर जिला रेडक्रास सोसायटी से डा. एसपी सिंह, रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट इंचार्ज पवन यादव, प्रधान नरेश गोगिया, राजकुमार यादव, प्रवीण संघी तथा मुकेश कुमारी यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर और आईडब्ल्यूएसए ने “मानसिक स्वास्थ्य और भलाई” पर आधा दिवसीय शिविर आयोजित किया।

rktvnews

राजेश मल्होत्रा ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

भारतीय सेना प्रमुख मिस्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

गढ़वा: समाहरणालय परिसर में पलाश मार्ट का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

सारण:अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय भारी वाहनों के परिचालन के लिये 7 दिनों के लिये प्रयोगिक व्ययवस्था होगी लागू।

rktvnews

Leave a Comment