RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

आरा में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न।

आरा/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा) 1जून। आरा लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। आरा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में 48.50 प्रतिशत मतदान की खबर है।

आरा के एक मतदान केंद्र पर वृद्ध को मतदान हेतु सहारा दे ले जाते पुलिसकर्मी

केंद्रीय मंत्री तथा आरा सांसद के सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह के साथ सेमरा गांव में मारपीट की गई जिससे वे जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शाहपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट के पास पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी

शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के धमवल गाँव में मतदान केंद्र संख्या 53 एवं 54 और बड़हरा विधान सभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 78 पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया और मतदान नहीं किया। “रोड नहीं तो वोट नहीं” के सवाल पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। पदाधिकारियों के समझाने बुझाने और मनाने के बावजूद भी लोग नहीं माने।

शाहपुर के जवइनिया मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर घूंघट में बच्चों को लेकर मतदान करने के लिए खड़ी महिलाएं

जगदीशपुर डीसीएलआर तथा शाहपुर बीडीओ द्वारा लोगों को काफी समझाया गया। परंतु लोग अपने जिद और मांग पर अड़े रहे। बिहिया के पिपरा जगदीश में भी मतदान के बहिष्कार किए जाने की खबर है हालांकि वहाँ एक दो लोगों द्वारा मतदान करने की भी सूचना मिली है।

Related posts

भारतीय नौसेना ने मिशन लाइफ गतिविधियों का आयोजन किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में डिस्पैच सेंटर, मतदान की तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलसाना सीएचसी परिसर में लगाएं 551 पौधे।

rktvnews

दक्षिण पूर्व एशिया में फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन की लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्य और देशवासियों को रक्षा बंधन के अवसर पर दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 26 नवंबर, 2008 को हुए मुंबई आतंकी हमलों का डटकर सामना करते हुए अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment