RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल में द्रोणाचंल स्थित योद्धा स्थल पर लाइट एंड साउंड शो आरंभ होगा।

भोपाल के मिलिट्री स्टेशन एरिया में विकसित होगा हर्बल गार्डन और वैलनेस सेंटर।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुदर्शन चक्र कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने की मुलाकात।

RKTVNEWS/ भोपाल (मध्यप्रदेश)01 जून।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सिविल-मिलिट्री सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके जन सामान्य के लिए शीघ्र ही द्रोणाचंल स्थित योद्धा स्थल पर लाइट एंड साउंड शो आरंभ किया जाएगा। सेना द्वारा प्रदान किए गए दो टैंक शीघ्र ही शौर्य स्मारक पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में कोर कमांडर सुदर्शन चक्र, लेफ्टिनेंट जनरल पी.पी. सिंह से चर्चा हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भोपाल मिलिट्री स्टेशन क्षेत्र में प्रदेश के आयुष विभाग के सहयोग से वैलनेस पर केंद्रित हर्बल गार्डन विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। गार्डन के लिए भूमि सेना द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, हर्बल गार्डन और वैलनेस सेंटर का लाभ भोपालवासियों को भी मिलेगा। मुलाकात में स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर छिब्बर भी समत्व भवन में उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान:प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यटन के नये अवसर बढ़ेंगे:उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

देवघर: सावन की तीसरी सोमवारी को ले उपायुक्त ने रुटलाइन व कावड़िया पथ का किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 अक्टूबर 24

rktvnews

भोजपुर:विद्यालय के समीप फेंकी जा रही काली राख से विद्यालय प्रबंधन परेशान।

rktvnews

दुमका:पर्यटन स्थलों के समग्र विकास एवं टूरिस्ट सर्किट निर्माण पर जोर, डीटीपीसी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल ने प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ से बचाव के उपायों के तहत गुजरात के ओखा में 50 लोगों को सुरक्षित निकाला।

rktvnews

Leave a Comment