RK TV News
खबरें
Breaking News

ग्वालियर:चिलचिलाती धूप में 46 गाँव प्याऊ के जरिए शीतल जल से बुझा रहे हैं राहगीरों की प्यास।

ग्राम पंचायतों के सहयोग से स्थापित की गई हैं प्याऊ।

RKTVNEWS/ग्वालियर ( मध्यप्रदेश) 30 मई।ग्वालियर जिले के ग्रामीण अंचल के मुख्य मार्गों पर स्थित गाँवों में खोलीं गईं प्याऊ चिलचिलाती धूप में शीतल जल से राहगीरों की प्यास बुझा रही हैं। जिले के 46 गाँवों में अब तक प्याऊ खोली जा चुकी है। जिला प्रशासन व जिला पंचायत ग्वालियर की इस पुनीत पहल की खूब सराहना हो रही है।
जिन गांवों में भीषण गर्मी के दौरान प्याऊ शुरू की गई हैं उनमें निरावली, मिलावली, घिरोली, बरई, बड़ेराभारस, टेकनपुर, मकोड़ा, बासोड़ी मछरया, हिम्मतगढ़, जौरासी, रजियावर, बागवाला गाँव इत्यादि शामिल हैं। संबंधित ग्राम पंचायतों के सहयोग से अब तक जिले के विकासखंड भितरवार के 14, डबरा के 11 व घाटीगाँव के 21 गाँवों में प्याऊ खोली जा चुकी हैं।
प्याऊ खोलने के लिये ऐसे गाँवों का चयन किया गया है, जहाँ से होकर बड़ी संख्या में राहगीर गुजरते हैं। साथ ही जिन गाँवों में गर्मी के मौसम के दौरान पीने के पीनी की समस्या उत्पन्न होने की संभावना है।

Related posts

जयपुर:गुरु और शिष्य निकट हों तो शब्द की आवश्यकता नहीं रहती : माँ विजया

rktvnews

गढ़वा: डीसी ने तीन वर्षों से अधिक समय से पदस्थापितो का किया स्थानांतरण।

rktvnews

भोजपुर:हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का शिष्टमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंदों के लिए संजीवनी से कम नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर:विश्व आद्रभूमि दिवस पर गोकुल जलाशय पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का डीएम ने दिया निर्देश।

rktvnews

इस्कॉन ने लॉन्च किया ‘ट्रांसेंड 2.0’ ऐप; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि के साथ किया एकीकृत।

rktvnews

Leave a Comment