RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार के सभी स्कूल व कोचिंग 8 जून तक बंद।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 30 मई। भीषण गर्मी और आसमान से बरस रही आग के मद्देनज़र सरकार ने राज्य के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में 30 मई से 8 जून तक शिक्षण कार्य बंद करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने सभी जिला पदाधिकारी को आदेश जारी किया है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि कुछ दिनों से अप्रत्याशित भीषण गर्मी के साथ लू के प्रकोप से राज्य के अधिकांश जिले प्रभावित हैं। गया, औरंगाबाद और कैमूर में तापमान 46 डिग्री सेंटीग्रेड से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। 29/5/2024 को आहूत आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रतिनिधि के द्वारा यह अनुमान बताया गया है कि ऐसी स्थिति 8 जून 2024 तक बने रहने की संभावना है। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय (कोचिंग संस्थान सहित) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 मई 2024 से 8 जून 2024 तक शिक्षण कार्य बंद रखा जाय ताकि भीषण गर्मी के प्रकोप से बच्चों को बचाया जा सके।
पत्र में उन्होंने लिखा है कि भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतू आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 929/आ प्र दिनांक 4/4/2024 के माध्यम से निर्गत गाइडलाइन तथा इस संबंध में विभिन्न विभागों के द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया/मार्गदर्शिका के अनुरूप कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय।

Related posts

भोजपुर:मोतियाबिंद का ऑपरेशन आरा सदर अस्पताल में जल्द होगा प्रारंभ:नेत्र सर्जन डॉक्टर एस के प्रसाद

rktvnews

बचाया बहुत है..! वंदना मिश्रा

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने किया जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:डुमरी में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने एवं नो-इंट्री व्यवस्था लागू करने का निर्णय।

rktvnews

27 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

विद्यालय में हथियार लेकर पहुंचा विद्यार्थी,किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment